ऑस्ट्रेलियन न्यूज चैनल 9 न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस को घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय समयानुसार 3.45 बजे घटनास्थल पर पहुंची।

सिडनी मॉल में हमला। ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में आज शनिवार (13 अप्रैल) को वेस्टफील्ड बॉन्डी जंक्शन शॉपिंग सेंटर में एक सनकी आदमी में चाकूबाजी को अंजाम दिया। इस जानलेवा हमले में 5 लोगों की मौत हो गई और लगभग 6 लोग घायल हो गए। हालांकि, इस हमले में आरोपी की मौत हो गई। एक महिला पुलिस अधिकारी ने हमलावर को गोली मार दी। ऑस्ट्रेलियन न्यूज चैनल 9 न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस को घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय समयानुसार 3.45 बजे घटनास्थल पर पहुंची।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

शाम 4.30 बजे के बाद NSW पुलिस ने पुष्टि की कि एक व्यक्ति को गोली मार दी गई है। लोगों को मॉल से दूर रहने की सलाह दी गई। NSW ने घटना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि कहा कि कम से कम छह घायल लोगों को शहर के विभिन्न अस्पतालों में ले जाया गया है। इनमे से दो लोगों को सेंट विंसेंट अस्पताल, एक व्यक्ति को सिडनी चिल्ड्रन हॉस्पिटल, एक मरीज को सेंट जॉर्ज अस्पताल, एक को रॉयल नॉर्थ शोर और दो को रॉयल प्रिंस अल्फ्रेड भेजा गया है। घटना के बारे में जानकारी देने के लिए पुलिस स्थानीय समयानुसार शाम 5.45 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपडेट देगी।

सिडनी में घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताई कहानी

सिडनी शॉपिंग सेंटर में काम करने वाले कर्मचारी ने 9 न्यूज को बताया कि उसे शाम 4.30 बजे के बाद शॉपिंग सेंटर से बाहर जाने का निर्देश दिया गया। उन्होंने कहा कि हमलावर ने शॉपिंग मॉल में घुसते के साथ ही आक्रमक हो गया। उसने रग्बी स्पोर्टस की टी-शर्ट पहन रखी थी। उसने हाथों में चाकू लिया और पागलों की तरह लोगों पर हमला करना शुरू कर दिया। उसे देखकर ऐसा लग रहा था, मानो उसके सर पर खून सवार हो। मॉल में घुसने के बाद हमलावर ने सबसे पहले एक महिला पर चाकू से हमला किया, जिसके बाद वो दौड़ते हुए दूसरे लोगो के पास पहुंचने लगा। वहीं एक दूसरे आदमी ने बताया कि घटना के वक्त एक महिला ने अपने बच्चे को बचाने की गुजारिश की, जिसके बाद मैं और मेरा दोस्त महिला की मदद करने के लिए दौड़ गए और उसके बच्चे को सुरक्षित बचा लिया।

ऑस्ट्रेलिया में हुए हमले से जुड़े कई सारे वीडियो

ऑस्ट्रेलिया में हुए हमले से जुड़े कई सारे वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहे हैं। इसमें साफ तौर पर देखा जा सकता है कि कैसे हमलावर लोगों की भीड़ से गुजर रहा है और उसके हाथ में तेज तर्रार चाकू है। 

Scroll to load tweet…

एक और क्लिप में दिखाया गया है कि एक महिला पुलिसकर्मी ने आरोपी हमलावर को मार दिया है और उसके सीने से खून बह रहा है। मॉल के अंदर तनाव का माहौल दिख रहा है और एक आदमी आरोपी व्यक्ति को रोकने के लिए हाथों में कुछ समान लेकर भी खड़ी दिखाई दे रहा है।

ये भी पढ़ें: सिडनी के वेस्टफील्ड बॉन्डी जंक्शन मॉल में चाकूबाजी, नशे में धुत हमलावर ने ली चार जानें