अमेरिकी सेनाओं की वापसी की कवायद के साथ ही तालिबान पूरे अफगानिस्तान पर कब्जा के लिए जंग छेड़ दिया है। तालिबानी हर प्रमुख जगहों पर कब्जा करने में लगे हैं। 

काबुल। अफगानिस्तान में तालिबान का आतंक बढ़ता ही जा रहा है। भारतीय पत्रकार दानिश सिद्धिकी की हत्या के बाद कपिसा राज्य के डिप्टी गवर्नर की हत्या तालिबानियों ने कर दी है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

स्थानीय मीडिया ने पुलिस सूत्रों के हवाले से बताया कि अफगानिस्तान के कपिसा राज्य के डिप्टी गवर्नर अजीजुर्रहमान तवाब की हत्या निजरब जिले में तालिबानियों के साथ झड़प में कर दी गई है। घटना शुक्रवार की है। 

अमेरिकी सेनाओं की वापसी की कवायद के साथ ही तालिबान पूरे अफगानिस्तान पर कब्जा के लिए जंग छेड़ दिया है। तालिबानी हर प्रमुख जगहों पर कब्जा करने में लगे हैं। दो दिन पहले तालिबानी कमांडर्स ने दावा किया था कि अफगानिस्तान के 80 प्रतिशत जिलों पर उनका कब्जा हो चुका है। 

यह भी पढ़ें:

दानिश सिद्दीकी की मौत पर अफगानिस्तानी राष्ट्रपति अशरफ गनी ने जताया शोक, विदेश सचिव ने UNSC में की निंदा

बीएस येदियुरप्पा ने की पीएम मोदी से मुलाकात, बेटे के साथ स्पेशल प्लेन से पहुंचे हैं दिल्ली

इमरान खान बोलेः हमें भारत-पाक के बीच बातचीत का इंतजार लेकिन संघ की विचारधारा बन रही बाधक