कैंब्रिज यूनिवर्सिटी में भाषण देने के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ब्रिटेन पहुंचे हैं। यहां उनका नया लुक दिखा है। उन्होंने अपनी दाढ़ी और बाल कटा लिए हैं। वह कोट-टाई में दिख रहे हैं। 

लंदन। कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) यूके की यात्रा पर हैं। वह कैंब्रिज यूनिवर्सिटी में भाषण देने आए हैं। यूके में राहुल बदले-बदले नजर आ रहे हैं। उन्होंने अपनी बढ़ी हुई दाढ़ी कटा ली है। बालों को भी छोटा करा लिया है। भारत जोड़ो यात्रा के दौरान सफेद टीशर्ट में चलने वाले राहुल यूके में कोट-टाई पहने नजर आ रहे हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

राहुल गांधी बुधवार को कैंब्रिज यूनिवर्सिटी में लेक्चर देंगे। कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में विजिटिंग फेलो के तौर पर राहुल गांधी '21वीं सदी में सुनना सीखना' विषय पर लेक्चर देंगे। वह भारत जोड़ो यात्रा, दो अलग-अलग विचारधाराएं और वैश्विक बातचीत के लिए अनिवार्यता पर अपनी बात रखेंगे। राहुल भारत जोड़ो यात्रा के अपने अनुभव साझा करेंगे।

प्रवासी भारतीय समुदाय के लोगों से भी मिलेंगे राहुल गांधी

राहुल गांधी सात दिन की यात्रा पर यूके पहुंचे हैं। 5 मार्च को वह लंदन में भारतीय प्रवासी समुदाय के साथ बातचीत करेंगे। वह लंदन में इंडियन ओवरसीज कांग्रेस (IOC) के सदस्यों से भी मिलेंगे। आईओसी कांग्रेस पार्टी की ओवरसीज विंग है। राहुल गांधी का बिजनेस समुदाय के सदस्यों के साथ सिलसिलेवार बातचीत करने का भी कार्यक्रम है।

भारत जोड़ो यात्रा के दौरान बदल गया था राहुल गांधी का लुक

गौरतलब है कि राहुल गांधी का लुक भारत जोड़ो यात्रा के दौरान काफी बदल गया था। उन्होंने सितंबर 2022 में तमिलनाडु के कन्याकुमारी से भारत जोड़ो यात्रा शुरू की थी। यह यात्रा 30 जनवरी को जम्मू और कश्मीर के श्रीनगर में समाप्त हुई थी। यात्रा के दौरान राहुल गांधी की दाढ़ी बहुत अधिक बढ़ गई थी।

यह भी पढ़ें- इंसानियत शर्मसार: इटली नाव हादसे में जिंदा लौटे चश्मदीद बोले- स्मगलर्स ने जिंदा बच्चों को समुद्र में फेंका

उनके इस लुक पर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा तंज कसा था। हिमंत ने कहा था कि राहुल गांधी सद्दाम हुसैन की तरह दिखने लगे हैं। कांग्रेस ने इन टिप्पणियों को लेकर बीजेपी पर पलटवार करते हुए कहा था कि 'जब आपके नेता (पीएम मोदी) ने दाढ़ी बढ़ाई तो हमने कुछ नहीं कहा।'

यह भी पढ़ें- मुंबई में सचिन तेंदुलकर ने की बिल गेट्स से मुलाकात, फैंस बोले- 'दो लीजेंड्स एक साथ'