US Tariff: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने भारत को एक बार फिर चेतावनी दी है कि अगर भारत रूस से तेल खरीदना जारी रखता है तो उस पर भारी टैरिफ लगाया जाएगा।

US Tariff: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दिवाली के दिन भारत को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि अगर भारत रूस से तेल खरीदना बंद नहीं करता है, तो उस पर भारी टैरिफ लगाया जाएगा।ट्रंप ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें आश्वासन दिया था कि भारत रूस से तेल नहीं खरीदेगा और उन्होंने इस बारे में पीएम मोदी से फोन पर बात भी की थी। हालांकि, भारत के विदेश मंत्रालय ने पहले ही साफ कर दिया था कि पीएम मोदी और ट्रंप के बीच कोई फोन वार्ता नहीं हुई। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि ट्रंप का यह दावा सही नहीं है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

भारत पर फिर से टैरिफ लगा सकते हैं ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि भारत का रूस से तेल खरीदना यूक्रेन युद्ध में पुतिन की मदद करना है। पश्चिमी देशों ने रूस से तेल खरीदना बंद कर दिया है लेकिन भारत पिछले साल 2022 से रूस से तेल खरीदता आ रहा है। रूस भारत को यह तेल कम कीमत में दे रहा है। ट्रंप लगातार चेतावनी दे रहे हैं कि अगर भारत रूस से तेल खरीदना नहीं बंद करता तो वह और अधिक टैरिफ लगा सकते हैं। वहीं, भारत ने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि उसके लिए राष्ट्रहित सबसे बड़ी प्राथमिकता है।

यह भी पढ़ें: Israel-Hamas War: नेतन्याहू ने गाजा पर हमले का आदेश दिया, जवाब में क्या बोला हमास

भारत पर 50% टैरिफ लगा चुका है अमेरिका 

ट्रंप ने भारत पर 50% टैरिफ लगाया है। उनका कहना है कि इस 50% में से आधा हिस्सा इसलिए है क्योंकि भारत रूस से तेल खरीद रहा है। रूस-यूक्रेन युद्ध के बाद से भारत काफी मात्रा में रूस से तेल खरीद रहा है। इसी तरह चीन भी रूस से तेल खरीदता है।