
24 अक्टूबर सुबह की बड़ी खबरें:Trump ने किसे कहा- 6 माह बाद बताऊंगा, कौन वसूल रहा किसानों से जुर्माना
24 अक्टूबर सुबह की बड़ी खबरें: यूक्रेन युद्ध के चलते रूस और अमेरिका के बीच तनाव बढ़ गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अब रूस की दो बड़ी तेल कंपनियों पर प्रतिबंध लगाए हैं। इस पर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने प्रतिक्रिया दी, जिसके बाद ट्रंप ने उन्हें सीधी चेतावनी दी। ट्रंप ने कहा कि छह महीने में उनके कदमों का असर दिखेगा। इन अमेरिकी प्रतिबंधों का असर भारत के तेल आयात पर भी पड़ सकता है।