रूस-यूक्रेन युद्ध ने यूक्रेन को यूरोप का सबसे गरीब देश बना दिया है। यह जंग पिछले 2.5 साल से लगातार चल रही है। अभी यूक्रेन रूस के अंदर जाकर हमले कर रहा है लेकिन उसकी आर्थिक हालत खराब है।

Russia-Ukraine War : करीब ढाई साल से रूस से जंग लड़कर यूक्रेन यूरोप का सबसे गरीब देश बन गया है। भले ही वह रूस में घुसकर हमले कर रहा है लेकिन उसके हालात ठीक नहीं है। रिपोर्ट्स के अनुसार,फरवरी 2022 में शुरू हुआ यह युद्ध अभी भी जारी है। इस लड़ाई से यूक्रेन में काम धंधा पूरी तरह ठप पड़ गया है। लाखों लोगों के पास नौकरी का संकट खड़ा हो गया है। पानी और खाने के लिए भी घंटों लाइन में लगना पड़ रहा है। ज्यादातर आबादी गरीबी रेखा से नीचे आ गई है। IMF के अनुसार, यूक्रेन की प्रति व्यक्ति आय 4,500 डॉलर पहुंच गई है, जो यूरोप (Europe) में सबसे कम है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

रूस से जंग से पहले कितनी थी यूक्रेन की प्रति व्यक्ति आय

प्रति व्यक्ति आय (Per Capita Income) के मामले में यूक्रेन (Ukraine) और माल्दोवा (Moldova) की स्थिति एक जैसी ही है। दोनों की प्रति व्यक्ति आय 4,500 डॉलर है। रूस से युद्ध शुरू होने से पहले विकीपीडिया आंकड़ों के अनुसार, साल 2021 में यूक्रेन की प्रति व्यक्ति आय 14,427 डॉलर और 2022 में करीब 13,350 डॉलर थी।

यूरोप के बाकी देशों की प्रति व्यक्ति आय कितनी है

World of Statistics की रिपोर्ट के अनुसार, यूरोप के बाकी देशों की बात करें तो सबसे कम प्रति व्यक्ति आय के मामले में कोसोवो का तीसरा नंबर है, जहां की जीडीपी पर कैपिटा 4,700 डॉलर है। इसके बाद आर्मेनिया ($5,300), अल्बानिया ($5,500), नॉर्थ मैसेडोनिया ($6,100), जॉर्जिया ($6,200), बोस्निया एंड हर्जेगोविना ($6,300), सर्बिया ($7,500) और मोंटेनेग्रो ($8,000) का नंबर आता है।

रूस की प्रति व्यक्ति आय कितनी है

इस लिस्ट में तुर्की की प्रति व्यक्ति 12,500 डॉलर है, जबकि रूस का 16वां स्थान है और उसकी प्रति व्यक्ति आय 13,500 डॉलर है। इसके बाद ग्रीस 17वें नंबर (14,800) पर है। टॉप 20 में हंगरी, क्रोएशिया और पुर्तगाल भी शामिल हैं।

यूरोप का सबसे अमीर देशों की लिस्ट

यूरोप का सबसे अमीर देश वेटिकन सिटी (Vatican City) है। जिसकी जीडीपी पर कैपिटा 63,000 डॉलर है। इसके बाद सैन मरीनो, अंडोरा, मोनैको, लिचेंस्टीन, स्विट्जरलैंड, लक्जमबर्ग, आइसलैंड, नॉर्वे, फिनलैंड और डेनमार्क आते हैं। टॉप 50 में स्वीडन, आयरलैंड, नीदरलैंड, ऑस्ट्रिया, यूके, ऑस्ट्रिया, जर्मनी, बेल्जियम, फ्रांस, माल्टा, साइप्रस, इटली, स्पेन, चेक गणराज्य स्लोवेनिया, एस्तोनिया, लात्विया, लिथुआनिया, पोलैंड और स्लोवाकिया भी शामिल हैं।

इसे भी पढ़ें

रूस पर 9/11 की तरह हमला, यूक्रेन के अटैक से थर्राई पुतिन सरकार

Russia Ukraine War: क्या विश्व का पेट भरने में भारत कर सकता है यूक्रेन की मदद?