अमेरिकी न्याय विभाग ने बुधवार को संयुक्त राज्य अमेरिका और अन्य कई देशों में 100 से अधिक कंपनियों और संस्थानों को हैक करने का आरोप पांच चीनी नागरिकों पर लगाया है। इसमें कई भारत सरकार के संस्थान और कंपनियां भी हैं जिनसे महत्वपूर्ण डेटा और खुफ़िया व्यापारिक जानकारी चुरा ली गई थी। 

वॉशिंगटन: अमेरिकी न्याय विभाग ने बुधवार को संयुक्त राज्य अमेरिका और अन्य कई देशों में 100 से अधिक कंपनियों और संस्थानों को हैक करने का आरोप पांच चीनी नागरिकों पर लगाया है। इसमें कई भारत सरकार के संस्थान और कंपनियां भी हैं जिनसे महत्वपूर्ण डेटा और खुफ़िया व्यापारिक जानकारी चुरा ली गई थी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

अमेरिका के उप अटॉर्नी जर्नल जैफरी रोसेन ने बुधवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि 5 में से 3 चाइनीज को वैश्विक हैकिंग के मामलें में आरोपी करार दिया गया है तो वहीं 2 मलेशियाई नागरिकों को इन तीनों की मदद और डेटा भेजने के मामले में आरोपी घोषित किया गया है। आरोपियों पर विश्व की बड़ी सोशल मीडिया कंपनियों, वीडियो गेम कंपनियों, विश्वविद्यालय और दूरसंचार कंपनियों के डेटा को चोरी करने का आरोप है। इन्होंने भारत की भी बड़ी सरकारी कंपनियों का डेटा चुराया है। फ़िलहाल अभी भारत सरकार द्वारा इसकी पुष्टि नहीं की गई है।