अमेरिकी हाउस स्पीकर नैन्सी पेलोसी (Nancy Pelosi) के पति पॉल पेलोसी पर हमला हुआ है। हमलावर ने हथौड़े से पॉल के सिर पर वार किया। वह सैन फ्रांसिस्को स्थित अपने घर में थे।

सैन फ्रांसिस्को। अमेरिका की हाउस स्पीकर नैन्सी पेलोसी (Nancy Pelosi) के पति पॉल पेलोसी पर शुक्रवार को हमला हुआ। पॉल सैन फ्रांसिस्को स्थित अपने घर में थे। उनके सिर पर हथौड़े से मारा गया। हमलावर एक पुरुष था। उसने पॉल को बांध दिया और नैन्सी के घर आने का इंतजार किया। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पुलिस के अनुसार पॉल को बांधने के बाद हमलावर ने कहा कि वह नैन्सी के आने का इंतजार कर रहा है। उसने पॉल से कई बार पूछा कि नैन्सी कहां है? नैन्सी पेलोसी के ऑफिस से जारी बयान के अनुसार 82 साल के पॉल हॉस्पिटल में भर्ती हैं। उनका इलाज चल रहा है। पति पर हुए हमले की जानकारी मिलने पर नैन्सी पेलोसी सैन फ्रांसिस्को पहुंचीं।

व्हाइट हाउस के प्रेस सचिव काराइन जीन पियरे ने आधिकारिक बयान में पॉल पेलोसी पर हुए हमले की निंदा की। उन्होंने कहा कि हमारी प्रार्थनाएं स्पीकर पेलोसी के परिवार के साथ हैं। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन भी पॉल पेलोसी के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। उन्होंने नैन्सी पेलोसी से फोन पर बात की है। जो बाइडेन ने हमले को घृणित बताया है। उन्होंने कहा कि सभी को राजनीतिक हिंसा के खिलाफ खड़े होने की जरूरत है। हालांकि, पुलिस ने अभी तक यह नहीं बताया है कि हमला राजनीतिक प्रकृति का था या नहीं।

यह भी पढ़ें- आखिर क्यों इमरान-बाजवा में हुआ 36 का आंकड़ा, पाकिस्तान के इतिहास में पहली बार ISI चीफ को दिखाना पड़ गया चेहरा

करनी पड़ी खोपड़ी की सर्जरी
हमलावर ने पॉल के सिर पर हथौड़ा मारकर गंभीर चोट पहुंचाया था। इसके चलते उनके खोपड़ी की हड्डी टूट गई थी। हॉस्पिटल में उनके खोपड़ी की सर्जरी की गई। सर्जरी सफल रही है। उनकी स्थिति में सुधार हो रहा है। हमले के वक्त पॉल ने मदद मांगने के लिए 911 पर कॉल किया था। उनकी कॉल स्पष्ट नहीं थी फिर भी कॉल अटैंडर ने पुलिस अधिकारियों को उनके घर भेजा। सैन फ्रांसिस्को के पुलिस प्रमुख विलियम स्कॉट ने इसके लिए 911 डिस्पैचर की प्रशंसा की है। हमलावर का सामना करने के दौरान पॉल ने 911 पर कॉल किया था। उन्होंने कोड में बात की और कॉल जारी रखा। हमलावर को पता नहीं चला कि पॉल ने पुलिस को फोन किया है। ऑपरेटर को लगा कि कुछ गड़बड़ है तो उसने तुरंत अधिकारियों को पॉल के घर भेज दिया।

यह भी पढ़ें- मां का सेक्स टेप लीक करने की धमकी दी तो TikTok स्टार ने किया दो लड़कों का कत्ल