US warned India: अमेरिकी वित्त मंत्री Scott Besant ने कहा कि अगर Alaska में Donald Trump-Vladimir Putin वार्ता विफल रही तो भारत पर और कड़े प्रतिबंध लग सकते हैं। जानें पूरा विवाद और मौजूदा टैरिफ। 

US warning India: ट्रंप के राष्ट्रपति बनने के बाद भारत को लगातार धमकियां और चेतावनियां अमेरिकी सरकार दे रही है। भारी भरकम टैरिफ थोपने के बाद एक बार फिर कई प्रतिबंध लगाने की चेतावनी वहां से मिली है। वाशिंगटन से एक बड़े कूटनीतिक संकेत के तहत अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट (Scott Besant) ने चेतावनी दी है कि अगर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच शुक्रवार को अलास्का (Alaska) में होने वाली बहुप्रतीक्षित वार्ता विफल हो जाती है तो भारत पर और प्रतिबंध लगाए जा सकते हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

यह भी पढ़ें: अमेरिका-रूस ऐतिहासिक मुलाकात का अलास्का बनेगा गवाह, जानें ट्रंप-पुतिन शिखर वार्ता के लिए क्यों इसे चुना गया?

रूसी तेल खरीद पर पहले ही प्रतिबंध

ब्लूमबर्ग टीवी (Bloomberg TV) को दिए इंटरव्यू में बेसेंट ने भारत को रूस से तेल खरीदने को लेकर चेतावनी दी। बेसेंट ने कहा कि हमने रूस से तेल खरीदने के लिए भारत पर पहले ही प्रतिबंध लगा दिए हैं। अगर बातचीत सफल नहीं होती है तो मुझे लगता है कि प्रतिबंध और भी बढ़ सकते हैं। ट्रंप प्रशासन पहले ही रूस से तेल और हथियार खरीदने पर भारत पर 25% कर (Tariff) लगा चुका है। इसके अलावा भारतीय उत्पादों पर भी 25% आयात शुल्क लगाया गया है।

रूसी तेल के फायदा से यूक्रेन युद्ध फंडिंग का आरोप

अमेरिका ने भारत पर आरोप लगाया है कि वह रूस से तेल खरीद के जरिए यूक्रेन (Ukraine) में चल रहे युद्ध को अप्रत्यक्ष रूप से फंडिंग कर रहा है। वर्तमान में भारत पर कुल 50% शुल्क लगाया जा रहा है जिसका नई दिल्ली ने कड़ा विरोध किया है। केंद्र सरकार ने इस कार्रवाई को अनुचित, असंगत और तर्कहीन करार देते हुए कहा कि रूस से तेल आयात भारत की ऊर्जा सुरक्षा (Energy Security) के लिए जरूरी है।

यह भी पढ़ें: ट्रंप के मुंह से निकला 'फ्री लेनिनग्राद', लोगों ने कहा- खराब हो चुका है अमेरिकी राष्ट्रपति का दिमाग

भारत पर ‘अड़ियल’ रुख अपनाने का आरोप

फॉक्स न्यूज (Fox News) को दिए एक अन्य बयान में बेसेंट ने भारत को व्यापार वार्ता में अड़ियल देश बताया। इस महीने की शुरुआत में रूस के साथ व्यापार और अन्य मुद्दों पर भारत-अमेरिका वार्ता बाधित हो गई थी जिसके बाद ट्रंप ने घोषणा की कि वार्ता स्थगित की जा रही है।