अमेरिकी नौसेना का एक F-35 फाइटर जेट क्रैश हुआ है। इससे पहले ब्रिटिश नेवी का एक F-35B विमान खराब हो गया था। इन घटनाओं ने F-35 की विश्वसनीयता पर सवाल उठाए हैं।
F 35 Jet Crash in US: अमेरिका के कैलिफोर्निया के लेमूर नौसेना हवाई अड्डे के पास यूएस नेवी का एक F-35 लड़ाकू विमान क्रैश हो गया। इससे पहले यूके की नौसेना का एक F-35B विमान इमरजेंसी की हालत में केरल के एयरपोर्ट पर उतरा था। वह एक महीने से ज्यादा समय तक भारत में फंसा रहा। इन घटनाओं ने दुनियाभर में F-35 विमान इस्तेमाल करने वालों के बीच चिंता की लहर पैदा कर दी है। इन घटनाओं से लड़ाकू विमानों के मामले में अमेरिकी इज्जत दांव पर लग गई है।
F-35 की विश्वसनीयता पर उठ रहे सवाल
F-35 एक इंजन वाला पांचवीं पीढ़ी का लड़ाकू विमान है। इसे दुनिया के सबसे एडवांस फाइटर जेट्स में गिना जाता है, लेकिन तकनीकी खामी और हादसे होने से इसकी विश्वसनीयता पर सवाल उठ रहे हैं। 2025 की शुरुआत में अमेरिका के अलास्का में एक F-35A विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। पिछले वर्षों में अमेरिका के दक्षिण कैरोलिना, जापान में और एयर क्राफ्ट कैरियर से संचालन के दौरान कई F-35 विमान दुर्घटनाग्रस्त हुए हैं। अमेरिका अपने सबसे करीबी सहयोगी देशों को F-35 विमान बेचता है। उसने भारत को भी इसे ऑफर किया है।
F-35 Fighter Jet का इस्तेमाल कर रहे कौन से देश?
| देश | F-35 वैरिएंट | स्थिति | ऑर्डर या दिया गया |
| अमेरिका | F-35A, F-35B, F-35C | एयर फोर्स और नेवी में एक्टिव | 800 से अधिक दिए गए |
| यूके | F-35B | एयर फोर्स और नेवी में एक्टिव | 48 दिए गए, 138 खरीदने की योजना |
| इटली | F-35A, F-35B | एयर फोर्स और नेवी में एक्टिव | 30 दिए गए, 90 खरीदने की योजना |
| नीदरलैंड | F-35A | सेवा में एक्टिव | 37 दिए गए 52 खरीदने की योजना |
| ऑस्ट्रेलिया | F-35A | सेवा में एक्टिव | 63 दिए गए, 72 के लिए ऑर्डर |
| कनाडा | F-35A | ऑर्डर दिया गया, डिलिवरी शुरू | 88 के लिए ऑर्डर दिया |
| नॉर्वे | F-35A | सेवा में शामिल | 37 खरीदे गए |
| डेनमार्क | F-35A | डिलिवरी शुरू | 27 ऑर्डर किए गए |
| इजरायल | F-35I "Adir" मॉडिफाइड वर्जन | सेवा में हैं | 50 से ज्यादा मिले, 75 खरीदने की योजना |
| जापान | F-35A, F-35B | सेवा में शामिल | 42 खरीदे गए, 147 के लिए ऑर्डर दिया |
| दक्षिण कोरिया | F-35A | सेवा में शामिल | 40 मिले, 60 के लिए ऑर्डर दिया |
| बेल्जियम | F-35A | ऑर्डर दिया | 34 विमानों के लिए ऑर्डर दिया |
| फिनलैंड | F-35A | ऑर्डर दिया | 64 विमानों के लिए ऑर्डर दिया |
| पोलैंड | F-35A | निर्माण शुरू | 32 ऑर्डर दिए |
| सिंगापुर | F-35B | ऑर्डर दिया | 12 विमानों के लिए ऑर्डर दिया |
| स्विट्जरलैंड | F-35A | खरीद को मिली मंजूरी | 36 ऑर्डर दिए |
| जर्मनी | F-35A | ऑर्डर दिया | 35 विमान के लिए ऑर्डर |
| चेक रिपब्लिक | F-35A | 2023 में डिल साइन | 24 ऑर्डर दिए |
F-35 की विश्वसनीयता की हो रही जांच
ब्रिटेन, जापान, इटली, इजराइल और ऑस्ट्रेलिया जैसे मित्र देशों को अमेरिका ने F-35 बेचे हैं। 900 F-35 जेट्स का इस्तेमाल किया जा रहा है। F-35 को इस्तेमाल कर रहे देश अब इसकी विश्वसनीयता की जांच कर रहे हैं।
