MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • World News
  • दुनिया के सबसे खतरनाक अपराधियों का घर था यह जेल, भागे तो गए शार्क के पेट में

दुनिया के सबसे खतरनाक अपराधियों का घर था यह जेल, भागे तो गए शार्क के पेट में

Alcatraz Prison: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प (Donald Trump) ने अल्काट्राज नाम के कुख्यात जेल को फिर से खोलने और उसका विस्तार करने का आदेश दिया है। इसे 1963 में बंद कर दिया गया था। इस समय यह पर्यटक स्थल है।

2 Min read
Vivek Kumar
Published : May 05 2025, 03:27 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
Image Credit : X-@remarks

अल्काट्राज कभी अमेरिका का सबसे खतरनाक जेल था। यहां दुनिया के सबसे खूंखार अपराधियों को रखा जाता था। जेल की सुरक्षा इतनी कड़ी थी कि कोई कैदी भाग नहीं पाए। अगर कोई तमाम सुरक्षा व्यवस्था को चकमा देकर भाग भी जाए तो समुद्र में मौजूद भूखी शार्क उनका इंतजार कर रहीं होती थीं। उसके शार्क के पेट में जाने का खतरा था।

25
Image Credit : X-@TheHoleTweet

सैन फ्रांसिस्को के कैलिफोर्निया के तट पर स्थित अल्काट्राज जेल पहले किला था। अल्काट्राज जेल द्वीप पर है। कहा जाता है कि इसकी रखवाली शार्क करतीं थीं। इसे 1912 में अमेरिकी सेना की सैन्य जेल में बदला गया था। सुरक्षा बढ़ाने और आधुनिकीकरण के बाद 1934 में इसे संघीय जेल ब्यूरो बनाया गया। यहां अमेरिका के सबसे क्रूर अपराधी रखे जाने लगे।

Related Articles

Related image1
जेल में फ़ोन तस्करी को लेकर जांच जारी, एक-एक करके खुलेंगे सारे गहरे राज
Related image2
Pahalgam Attack: जेल में बंद फिर भी भारत के खिलाफ जहर उगल रहा इमरान खान
35
Image Credit : X-@NCorralesINQ

अल्काट्राज जेल तीन मंजिला है। यह अमेरिका की सबसे सुरक्षित जेल मानी जाती थी। ठंडा पानी, तेज समुद्री धाराएं और शार्क की मौजूदगी के कारण किसी के लिए भी इससे बच पाना असंभव था। मुख्य जेल भवन में तीन मंजिलें थीं। इसमें चार सेल ब्लॉक, वार्डन का ऑफिस, एक विजिटिंग रूम, एक पुस्तकालय और एक नाई की दुकान शामिल थी। सबसे खतरनाक कैदियों को डी-ब्लॉक में भेजा जाता था। जेल के अंत में बने छह सेल को द होल कहा जाता था।

45
Image Credit : X-@Joy_Karmakar

अल्काट्राज जेल सबसे खतरनाक माने जाने वाले अपराधियों के लिए अंतिम घर थी। यहां रखे गए प्रसिद्ध लोगों में अल्फोंस "एआई" कैपोन उर्फ स्कारफेस, जॉर्ज "मशीन गन" केली और रॉबर्ट फ्रैंकलिन स्ट्राउड हैं। यहां एल्विन "क्रीपी" कार्पिस, आर्थर "डॉक" बार्कर, हेनरी यंग और बम्पी जॉनसन जैसे अपराधियों को भी रखा गया था।

55
Image Credit : X-@DannyShawNews

अल्काट्राज जेल को 1963 में इसके अधिक रखरखाव खर्च और बिगड़ती स्थितियों के कारण बंद कर दिया गया था। 1972 में अमेरिकी सरकार ने इस द्वीप को नेशनल पार्क सर्विस (NPS) को सौंप दिया। इसके बाद जेल की इमारतों को संरक्षित किया गया और संग्रहालय में बदल दिया गया। यहां पर्यटक जेल की कोठरियों को देख सकते थे।

About the Author

VK
Vivek Kumar
विवेक कुमार। डिजिटल मीडिया में 12 साल का अनुभव। मौजूदा समय में एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रहे हैं। नेशनल, वर्ल्ड, ट्रेन्डिंग टॉपिक, एक्सप्लेनर, डिफेंस, पॉलिटिक्स जैसे टॉपिक में इनका इंट्रेस्ट है। इन्होंने एमएससी किया हुआ है। मूलतः ये बिहार के रहने वाले हैं।

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved