अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने स्वतंत्रता दिवस पर भारत के लोगों को बधाई दी है। उन्होंने भारत को अमेरिका का अनिवार्य भागीदार बताया है। उन्होंने कहा कि भारत और अमेरिका आने वाले सालों में मिलकर वैश्विक चुनौतियों से निपटने के लिए काम करते रहेंगे। 

वाशिंगटन। भारत आज अपनी आजादी का 75वीं वर्षगांठ मना रहा है। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने इस अवसर पर भारत के लोगों को बधाई दी है। भारत और अमेरिका के प्रगाढ़ संबंध का जिक्र करते हुए उन्होंने भारत को अमेरिका का 'अनिवार्य भागीदार' बताया। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बाइडेन ने कहा कि अमेरिका और भारत 'अनिवार्य साझेदार' हैं। दोनों देश आने वाले वर्षों में वैश्विक चुनौतियों से निपटने के लिए मिलकर काम करना जारी रखेंगे। बाइडेन ने भारत के स्वतंत्रता आंदोलन के नेता महात्मा गांधी का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि भारत महात्मा गांधी के सत्य और अहिंसा के स्थायी संदेश द्वारा निर्देशित है। अमेरिका भारत के लोगों के साथ उनकी लोकतांत्रिक यात्रा का सम्मान करने में शामिल है।

भारतीय-अमेरिकी समुदाय ने अमेरिका को बनाया मजबूत
बाइडेन ने कहा कि भारत और अमेरिका 'अनिवार्य भागीदार'हैं। अमेरिका और भारत की सामरिक भागीदारी कानून के शासन और मानव स्वतंत्रता व गरिमा को बढ़ावा देने के लिए हमारी साझा प्रतिबद्धता पर आधारित है। भारतीय-अमेरिकी समुदाय ने संयुक्त राज्य अमेरिका को एक अधिक नवीन, समावेशी और मजबूत राष्ट्र बनाया है।

यह भी पढ़ें- स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के सपने 2047 तक पूरी तरह से साकार हो जाएंगे: द्रौपदी मुर्मु

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि इस साल हम भारत और अमेरिका के राजनयिक संबंध स्थापित होने की 75वीं वर्षगांठ भी मना रहे हैं। हमारी साझेदारी को दोनों देशों के लोगों के बीच के मजबूत संबंध से ताकत मिलती है। मुझे यकीन है कि आने वाले वर्षों में दोनों देश साथ खड़े रहेंगे। दोनों देश न्याय अधारित व्यवस्था, शांति, अपने लोगों की समृद्धि और सुरक्षा और खुले इंडो पैसिफिक के लिए मिलकर काम करेंगे।

यह भी पढ़ें- 75th Swantantrta Diwas 2022: गोली लगने के बाद भी आतंकवादियों से लड़ता रहा एक्सेल, जानिए शहादत की पूरी कहानी