अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर कश्मीर के मुद्दे पर मध्यस्थता की इच्छा जताई है। उन्होंने कहा कि अगर भारत और कश्मीर दोनों चाहें तो वो इस मुद्दे पर मदद करने के लिए तैयार हैं।

नई दिल्ली. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर कश्मीर के मुद्दे पर मध्यस्थता की इच्छा जताई है। उन्होंने कहा कि अगर भारत और कश्मीर दोनों चाहें तो वो इस मुद्दे पर मदद करने के लिए तैयार हैं। दावोस में डोनाल्ड ट्रंप और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के बीच मुलाकात हुई। ये दोनों नेता वर्ल्ड इकनॉमिक फोरम में शामिल होने पहुंचे हैं। यहां WEF के सम्मेलन के अलावा इन दोनों नेताओं ने मुलाकात की। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

Scroll to load tweet…

मीटिंग के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि वो भारत और पाकिस्तान के रिश्ते को लेकर विचार कर रहे हैं। अगर कश्मीर के मुद्दे पर अमेरिका कोई मदद कर सकता है तो वो जरूर ऐसा करना चाहेंगे। उन्होंने कहा "हम ज्यादा से ज्यादा व्यापार कर रहे हैं। इसके अलावा हम साथ में कुछ बॉर्डर पर काम कर रहे हैं। हम कश्मीर मुद्दे पर भी बात कर रहे हैं और पता कर रहे हैं कि भारत और पाकिस्तान के बीच क्या हो रहा है। हम इसे करीब से देखते रहे है और इस पर लगातार हमारी नजर बनी हुई है।"