दुनिया के सबसे महंगे हथियारों में अमेरिका का USS Gerald Ford सबसे आगे है, जिसकी कीमत 1.14 लाख करोड़ रुपए है। इसके बाद वर्जीनिया-क्लास सबमरीन, बी-21 रेडर, F-22 रैप्टर, राफेल, F-35 और रूस का सुखोई Su-35 शामिल हैं।
World Most Expensive Weapons: दुनिया के कुछ ताकतवर देशों के पास एक से बढ़कर एक हथियार हैं। ये वेपंस न सिर्फ युद्ध कौशल में अद्वितीय हैं, बल्कि इनकी कीमत भी बहुत ज्यादा है। वैसे, क्या आप जानते हैं दुनिया के सबसे महंगे हथियार के बारे में और ये किस देश के पास है।
1- USS गेराल्ड रदरफोर्ड (CVN-78)
कीमत: 1,14,400 करोड़ रुपए (कुल कार्यक्रम लागत)
अमेरिकी नौसेना में विमानवाहक पोतों की नवीनतम श्रेणी के इस पोत की कीमत 13 अरब डॉलर यानी 1,14,400 करोड़ रुपए है। इस पोत में नौसैनिक अभियानों को बेहतर बनाने के लिए एडवांस्ड टेक्नीक और सिस्टम है। इस हथियार की कीमत की अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसकी कीमत में 'कांतारा चैप्टर 1' जैसी 900 से ज्यादा फिल्में बन सकती हैं। कांतारा का बजट करीब 125 करोड़ रुपए है।
2- वर्जीनिया-क्लास सबमरीन
कीमत: 24,640 करोड़ रुपए प्रति यूनिट
परमाणु ऊर्जा से चलने वाली बेहद तेज और हमलावर पनडुब्बी है। इसे दुनिया की सबसे एडवांस्ड सबमरीन में से हैं, जो अत्याधुनिक तकनीक और स्टील्थ क्षमताओं से लैस है।
3- एजिस कॉम्बैट सिस्टम
कीमत: 8,800 करोड़ रुपए (संपूर्ण सिस्टम के लिए)
यह नौसैनिक हथियार प्रणाली एडवांस्ड रडार और मिसाइल डिफेंस कैपेबिलिटी प्रदान करती है, जो इसे आधुनिक नौसैनिक युद्ध के लिए जरूरी बनाती है। इसकी कीमत करीब 1 अरब डॉलर है।
4- बी-21 रेडर बॉम्बर
कीमत: 6,160 करोड़ रुपए (प्रति यूनिट)
नेक्स्ट जनरेशन का ये स्टील्थ बॉम्बर लंबी दूरी के मिशनों के लिए डिजाइन किया गया है और इसमें उन्नत स्टील्थ तकनीक शामिल है। इसकी अनुमानित कीमत करीब 700 मिलियन डॉलर के आसपास है।
5- लॉकहीड मार्टिन F-22 रैप्टर
कीमत: 1258 करोड़ रुपए (प्रति यूनिट)
यह उन्नत स्टील्थ लड़ाकू विमान अपनी हवाई क्षमताओं और हाई ऑपरेशनल कॉस्ट के लिए जाना जाता है, जो इसे अब तक निर्मित सबसे महंगे सैन्य विमानों में से एक बनाता है। इसकी कीमत 143 मिलियन डॉलर प्रति यूनिट है।
6- डसॉल्ट राफेल
कीमत: 1100 करोड़ रुपए (प्रति यूनिट)
एडवांस्ड तकनीक के लिए जाना जाने वाला एक फ्रांसीसी मल्टीपर्पज लड़ाकू विमान, राफेल का उपयोग भारत समेत कई देश करते हैं। इसकी उच्च क्षमताओं के चलते इसकी कीमत दूसरे विमानों से बहुत ज्यादा है। इसकी कीमत 125 मिलियन डॉलर है।
7- यूरोफाइटर टाइफून
कीमत: 1029 करोड़ रुपए (प्रति यूनिट)
यह एडवांस्ड सैन्य विमान मल्टीनेशनल को-ऑपरेशन से बनाया गया है। इसे अपनी चपलता और युद्ध कौशल के लिए जाना जाता है। इसकी कीमत 117 मिलियन डॉलर है।
8- लॉकहीड मार्टिन F-35 लाइटनिंग II
कीमत: 959 करोड़ रुपए (प्रति यूनिट)
F-35 पांचवीं पीढ़ी का मल्टीपर्पज स्टील्थ लड़ाकू विमान है, जिसकी ऑपरेशनल कॉस्ट बहुत ज्यादा है। इसके एक विमान की कीमत 109 मिलियन डॉलर के करीब है।
9- बोइंग F-15EX ईगल II
कीमत: 853 करोड़ रुपए (प्रति यूनिट)
F-15 के इस न्यूली एडिशन में एडवांस्ड एवियोनिक्स और कैपेबिलिटीज हैं, जिन्हें अमेरिकी वायु सेना के लिए मल्टीपर्पज लड़ाकू विमान के रूप में काम करने के लिए डिजाइन किया गया है। इसकी कीमत 97 मिलियन डॉलर है।
10- सुखोई Su-35
कीमत: 748 करोड़ रुपए (प्रति यूनिट)
रूस का सबसे एडवांस्ड लड़ाकू विमान सुखोई-35, जिसमें थ्रस्ट-वेक्टरिंग इंजन और एडवांस्ड एवियोनिक्स है। इन क्षमताओं की वजह से ही ये आकाश में दुश्मन को धूल चटा सकता है।
