मेक्सिको के पर्यटन स्थल तियोतिहुआकन को देखने के लिए गुब्बारे में सवार होकर हवा में उड़ रहे लोग हादसे का शिकार हो गए। आग लगने के बाद यात्री नीचे कूद गए। दो लोगों की मौत हुई है। 

मेक्सिको। मेक्सिको सीटी के करीब स्थित पुरातत्व स्थल तियोतिहुआकन को देखने के लिए हॉट एयर बैलून की सवारी कर रहे लोग शनिवार को भीषण हादसे का शिकार हो गए। गुब्बारा हवा में उड़ रहा था इसी दौरान उसमें आग लग गई। घटना का लाइव वीडियो सामने आया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

वीडियो में देखा जा सकता है कि नीले और सफेद रंग का एक गुब्बारा हवा में उड़ रहा है। गुब्बारे के निचले हिस्से में लगे बकेट (जिसमें लोग सवार होकर हवा में उड़ते हैं) में आग लग जाती है। आग धधकने लगती है तो बकेट में सवार यात्री नीचे कूद जाते हैं। आग तेज होने के साथ ही बलून और अधिक ऊंचा उठने लगता है। घटना को देख रहे लोग चीखते-चिल्लाते हैं।

Scroll to load tweet…

इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है। एक बच्चा घायल हुआ है। जलने से उसे गंभीर जख्म हो गए हैं। मृतकों की पहचान 39 साल की महिला और 50 साल के पुरुष के रूप में हुई है। इनके नाम नहीं बताए गए हैं। घायल हुआ बच्चा नाबालिग है। उसका चेहरे पर सेकंड डिग्री बर्न हुआ है। इसके साथ ही उसके दाहिनी फीमर में फ्रैक्चर भी हुआ है। यह नहीं बताया गया है कि गुब्बारे पर कोई अन्य यात्री था या नहीं।

यह भी पढ़ें- अमेरिका में टॉरनेडो ने बरपाया कहर, 21 लोगों की मौत, ताश के पत्तों की तरह उड़ गए मकान

तियोतिहुआकन देखने के लिए गुब्बारे में सवार होकर उड़ते हैं लोग
गौरतलब है कि मैक्सिको सीटी शहर के पास तियोतिहुआकन नाम का विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है। यह सूर्य और चंद्रमा के पिरामिडों और एवेन्यू ऑफ द डेड के लिए प्रसिद्ध है। तियोतिहुआकन के असली भव्य रूप को हवा में उड़ते हुए देखा जा सकता है। इसके लिए कई ऑपरेटर यहां बैलून फ्लाइट ऑफर करते हैं। बैलून से 70 किलोमीटर की यात्रा के लिए करीब 150 डॉलर प्रति व्यक्ति किराया देना होता है।

यह भी पढ़ें- डोनाल्ड ट्रंप अभियोग मामला: आरोपों से घिरने के बाद 24 घंटे में ट्रंप ने जुटाए 4 मिलियन यूएस डॉलर, दिया चौंकाने वाला बयान