प्लास्टिक बैग्स भरे मछली के पेट के अंदर की इस फोटो ने सोशल मीडिया पर कोहराम मचा दिया। लोग इस फोटो को देख सदमें में थे। इस एक तस्वीर को देख दुनिया के हर देश ने प्लास्टिक को लेकर गहरी चिंता व्यक्त की और फैसले लिए। 

नॉर्वे. प्लास्टिक किस तरह न सिर्फ इंसानों के लिए बल्कि जानवरों को लिए घातक है ये बात कई रिसर्च में बताई समझाई जा चुकी है। बावजूद इसके दुनियाभर में प्लास्टिक का इस्तेमाल जारी है। ऐसे ही नॉर्वे शहर में एक तस्वीर ने कोहराम मचा दिया था। ये तस्वीर एक बड़ी व्हेल मछली के पेट के अंदर की है। इस तस्वीर में व्हेल के पेट में अंधाधुंध प्लास्टिक भरा था जिसके कारण वो इतनी बीमार हो गई थी कि तैरना बंद कर दिया। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

जनवरी, 2017 में नॉर्वे के बैरगन शहर के पास स्थित द्वीप पर एक दुनिया भर को झकझोर देने वाली घटना घटी। समुद्र के तलछट पर एक दुर्लभ चोंच वाली व्हेल मछली पाई गई थी। वो समुद्र के किनारे पर आकर रूक गई थी और तैर नहीं पा रही थी। उसे वापस भेजने की सारी कोशिशें नाकाम हो गईं। व्हेल मछली बहुत ही कमजोर हो गई थी और आखिरकार उसे मारना पड़ा। 

व्हेल की फोटो देख सदमें में थे लोग

बैगरन यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने मछली की जांच की तो पाया कि उसके पेट में बहुत सारा प्लास्टिक था। मछली के पेट में लगभग 30 बड़े-बड़े प्लास्टिक बैग थे। मछली को समुद्र में खाने को कुछ नहीं मिला ऐसे में वो प्लास्टिक बैग निगल गई जिससे उसकी हालत खराब हो गई। प्लास्टिक किसी भी हालत में नहीं गलता है। 

प्लास्टिक बैग्स भरे मछली के पेट के अंदर की इस फोटो ने सोशल मीडिया पर कोहराम मचा दिया। लोग इस फोटो को देख सदमें में थे। इस एक तस्वीर को देख दुनिया के हर देश ने प्लास्टिक को लेकर गहरी चिंता व्यक्त की और फैसले लिए। भारत में भी पॉलिथीन बैन की जा चुकी है। भारत में मुंबई गोवा जैसे द्वीप पर प्लास्टिक को लेकर अभियान चलते रहते हैं।

छिड़ गया एक बड़ा अभियान

व्हेल मछली की तस्वीर सामने आने के बाद बैरगन बीच पर सैकड़ों की तादाद में वॉलेएंटियर सफाई करने पहुंच गए और एक बड़े अभियान की शुरुआत हो गई। 

सरकार पर बना पर्यावरण को लेकर दवाब

वॉलेएंटियर का कहना था कि, जितना ज्यादा गहरा खोदते जाते हैं उतना ही प्लास्टिक मिलता जाता है। ये वाकई चिंताजनक है, इस अभियन के द्वारा नॉर्वे सरकार पर प्लास्टिक बैन या उसका दूसरा विकल्प खोजने का दवाब बनाया जा रहा है। उद्योग जगत को भी इस पर संज्ञान लेने की जरूरत है। 

वॉलेंएटियरों की मदद नॉर्वे की सभी राजनीतिक पार्टियां कर रही हैं। समुद्र तट साफ करने वाले वालंटियर्स लगातार इसको लेकर अपडेट्स करते हैं। प्लास्टिक को लेकर नॉर्वे में ये एक बड़ा अभियान बन गया है जिससे लाखों की तादाद में लोग जुड़े हुए हैं। 

दुनिया भर में प्लास्टिक के खिलाफ जंग

इतना ही नहीं बैरगन शहर के उस किनारे पर व्हेल मछली की याद में एक बोर्ड लगाया गया है। उस पर मछली को दुनिया को प्लास्टिक को लेकर आगाह करने को लेकर शुक्रिया कहा गया है। इस पूरे अभियान को दुनियाभर में फैलाए जाने की बात कही गई है।