पाकिस्तान ने 450 किमी रेंज वाली अब्दाली मिसाइल का परीक्षण किया है। यह बैलिस्टिक मिसाइल परमाणु हथियार ले जा सकती है। भारत के पास S-400 जैसे रक्षा तंत्र हैं।

India Pakistan Tensions: भारत के साथ चल रहे तनाव के बीच पाकिस्तानी सेना ने दावा किया है कि उसने सतह से सतह पर मार करने वाले एक मिसाइल का सफल टेस्ट किया है। अब्दाली नाम के इस मिसाइल की रेंज 450km है। यह बैलिस्टिक मिसाइल है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

अब्दाली एक टेक्टिकल मिसाइल है जो पारंपरिक विस्फोटक के साथ ही परमाणु हथियार भी ले जा सकता है। इसका नाम अहमद शाह अब्दाली के नाम पर रखा गया है। वह 18वीं सदी में आधुनिक अफगानिस्तान का संस्थापक था। उसने भारतीय उपमहाद्वीप पर कई हमलों का नेतृत्व किया था।

क्या है अब्दाली मिसाइल?

अब्दाली सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइल है। इसे पाकिस्तान के अंतरिक्ष और ऊपरी वायुमंडल अनुसंधान आयोग (SUPARCO) द्वारा विकसित किया गया है। इसे हत्फ-II भी कहते हैं। इसे ट्रक पर लगे लॉन्चर से दागा जा सकता है। इसमें ठोस इंधन का इस्तेमाल होता है। इसके 150 मीटर तक सटीक होने का दावा किया गया है।

अब्दाली मिसाइल की खास बातें

  • रेंज: 450 km होने का दावा किया गया है।
  • पेलोड: हाई एक्सप्लोसिव या उप-बारूद
  • गाइडेंस- इनर्शियल नेविगेशन सिस्टम
  • इंजन- सिंगल स्टेज, सॉलिड फ्यूल प्रोपल्शन
  • लॉन्च प्लेटफॉर्म- रोड-मोबाइल TEL
  • टारगेट करने की क्षमता: सैन्य ठिकाने, एयरपोर्ट, औद्योगिक और बिजली बुनियादी ढांचे
  • विनाशकारी शक्ति: अपेक्षाकृत सीमित वारहेड साइज, सामरिक उपयोग के लिए अनुकूलित

क्या भारत के पास है अब्दाली मिसाइल का जवाब?

अब्दाली एक बैलिस्टिक मिसाइल है। इस तरह के मिसाइल लॉन्च होने और टारगेट तक पहुंचने के दौरान एक तय रास्ता अपनाते हैं। इसे बैलिस्टिक पाथ कहा जाता है। बैलिस्टिक मिसाइल को एयर डिफेंस सिस्टम से रोका जा सकता है। भारत के पास ऐसे मिसाइल को रोकने के लिए S-400, MRSAM, SypDer, पृथ्वी एयर डिफेंस(PAD), एडवांस एयर डिफेंस (AAD) मिसाइल, S-125 Pechora, आकाश एयर डिफेंस सिस्टम, 9K33 Osa AK, 2K12 Kub, बराक 8 LRSAM और QRSAM जैसे कई बेहद ताकतवर एयर डिफेंस सिस्टम हैं।