भारत में जन्मे कुलदीप सिंह सहोता (Kuldeep Singh Sahota) को यूके में लेबर पार्टी ने हाउस ऑफ लॉर्ड्स में अपना पहला पगड़ी पहनने वाला सिख 'पीयर' नियुक्त किया है। कुलदीप सहोता ने 7 नवंबर को यूके के किंग को शपथ दिलाई। 71 साल के सहोता ने 2001 से लेकर अब तक यानी 21 साल टेलफोर्ड और व्रेकिन काउंसिल में पार्षद के रूप में काम किया है।

नई दिल्ली। भारत में जन्मे कुलदीप सिंह सहोता (Kuldeep Singh Sahota) को यूके में लेबर पार्टी ने हाउस ऑफ लॉर्ड्स में अपना पहला पगड़ी पहनने वाला सिख 'पीयर' नियुक्त किया है। कुलदीप सहोता ने 7 नवंबर को यूके के किंग को शपथ दिलाई। 71 साल के सहोता ने 2001 से लेकर अब तक यानी 21 साल टेलफोर्ड और व्रेकिन काउंसिल में पार्षद के रूप में काम किया है। सहोता सिर्फ 14 साल की उम्र में अपने पिता के साथ भारत से यूके आ गए थे। बता दें कि यूके में प्रधानमंत्री की सलाह पर सम्राट द्वारा सार्वजनिक जीवन में सेवा करने के लिए 'पीयर' की नियुक्ति की जाती है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कौन हैं कुलदीप सिंह सहोता?
कुलदीप सिंह सहोता का जन्म पंजाब में होशियारपुर जिले के गढ़दीवाला में हुआ था। सहोता 1966 में महज 14 साल की उम्र में अपने पिता के साथ यूके शिफ्ट हो गए थे। उनके दो बेटे और पोते-पोतियां हैं। सहोता पिछले 25 साल से लेबर पार्टी के सदस्य और कार्यकर्ता के तौर पर काम कर रहे हैं।

अब लॉर्ड सहोता के नाम से जाने जाएंगे कुलदीप : 
सिख फॉर लेबर ग्रुप की चेयरमैन नीना गिल के मुताबिक, कुलदीप सिंह सहोता हाउस ऑफ लॉर्डस में लेबर बेंच पर पगड़ी पहनने वाले पहले सिख बने हैं। इसके साथ ही वे पूरे समुदाय के सिखों के लिए एक रोल मॉडल के तौर पर काम करेंगे। बता दें कि सहोता को लेबर पार्टी के लीडर सर कीर स्टारर ने नामित किया था और उन्हें अब लॉर्ड सहोता के नाम से जाना जाएगा। 

भारतीय मूल के ऋषि सुनक हैं ब्रिटेन के पीएम : 
बता दें कि भारतीय मूल के ऋषि सुनक हाल ही में ब्रिटेन के 57वें प्रधानमंत्री बने हैं। हालांकि, सितंबर में वो लिज ट्रस से हार गए थे। करीब 45 दिन तक पीएम रहने वाली लिज ट्रस के इस्तीफा देने के बाद सांसदों ने ऋषि सुनक का समर्थन किया और वो ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री चुने गए। इससे पहले उनकी प्रतिद्वंदी पेनी मॉर्डान्‍ट ने अपना नाम वापस ले लिया था। ऋषि सुनक का जन्म 12 मई 1980 को इंग्लैंड के साउथम्पैटन में हुआ था। हालांकि, उनके माता-पिता भारतीय मूल के हैं। ऋषि सुनक के पिता डॉक्टर हैं, जबकि मां मेडिकल चलाती थीं।

ये भी देखें : 

7 साल पहले इस शख्स ने की थी ऋषि सुनक के PM बनने की भविष्यवाणी, पीएम मोदी भी थे मौजूद

ऋषि सुनक की सास को कभी अंग्रेजों ने ये बात कह कर मारा था ताना, आज उनका दामाद है ब्रिटेन का PM