mansoon की सक्रियता से देश के कई राज्यों में भारी बारिश (Heavy rain) का दौर चल रहा है। राजस्थान, बंगाल और मध्य प्रदेश के हालात काफी खराब हैं।
देश में मानसून की सक्रियता और कुछ राज्यों में भारी बारिश के चलते तबाही के हालात हैं। खासकर इस समय मध्य प्रदेश, राजस्थान और पश्चिम बंगाल में हालात बुरे हैं।
देश में covid 19 की तीसरी लहर की चेतावनी के बीच बीते दिन नए मामलों में गिरावट देखी गई। केरल में भी कम केस आए। देश में पिछले दिन 30000 के आसपास नए मामले आए। रिकवरी भी 39000 हुई।
22 अगस्त को रक्षाबंधन पर्व मनाया जाएगा। इस मौके पर गुजरात के ज्वलैर्स ने हर बार की तरह इस बार भी कुछ नया प्रयोग किया है। यहां सोने-चांदी की राखियां तैयार की गई हैं।
भारी बारिश और लैंडस्लाइडिंग की अलग-अलग घटनाओं में महाराष्ट्र और हिमाचल में भारी जाने-माल की नुकसान हुआ है। सेना राहत कार्य में जुटी हुई है। इस बीच भारतीय मौसम विभाग ने कई कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
मध्य भारत का एक बड़ा हिस्सा बारिश का इंतजार कर रहा है, जबकि उत्तर भारत में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने 21 जुलाई तक पूरे उत्तर भारत, जबकि 23 जुलाई तक पश्चिमी क्षेत्रों में भारी बारिश की चेतावनी दी है।
विश्व स्वास्थ्य संगठन(WHO) ने दुनियाभर को कोरोना की तीसरी लहर को लेकर सतर्क रहने को कहा है। इस बीच भारत में दूसरी लहर का असर अभी सामान्य स्थिति में नहीं आया है। पिछले 24 घंटे में 39 हजार नए केस मिले। रिकवरी भी करीब इतनी ही हुई। मौतें जरूर 101 दिन बाद सबसे कम 544 हुई हैं।
कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर की आशंका के बीच जीका वायरस की एंट्री ने चिंताएं बढ़ा दी हैं। शुक्रवार को केरल में इस संक्रमण के 13 मामले सामने आए हैं। बता दें कि ब्राजील के मानौस स्थित फेडरल यूनिवर्सिटी ऑफ अमेजोनास के बायोलॉजिस्ट मार्सेलो गोर्डो ने इसे अगली महामारी बताकर चेताया है।
दक्षिण-पश्चिम मानसून के झारखंड पर बने चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र के कारण मध्यभारत; खासकर बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा और पूर्वी मध्य प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। वहीं, उत्तर भारत को अभी बारिश का इंतजार करना होगा।
स्वास्थ्य सचिव ने डेल्टा प्लस के फैलने से रोकने के लिए अधिक से अधिक सावधानी बरतने और प्रोटोकाॅल का पालन कराने की अपील की है।