Rukmini Ashtami 2022: इस बार रुक्मिणी अष्टमी का पर्व 16 दिसंबर, शुक्रवार को मनाया जाएगा। श्रीमद्भागवत के अनुसार, भगवान श्रीकृष्ण की 8 पटरानी थी, लेकिन उन सभी में देवी रुक्मिणी प्रमुख थीं। धर्म ग्रंथों में इन्हें देवी लक्ष्मी का अवतार भी बताया गया है।