Droupadi Murmu Photos -

60 Stories

आईकॉनिक ट्राइबल नेता बिरसा मुंडा की जयंती पर उप राष्ट्रपति और केंद्रीय मंत्री का यह दिखा गजब रूप

Nov 15 2022, 01:23 PM IST
नई दिल्ली. आइकॉनिक ट्राइबल लीडर बिरसा मुंडा की जयंती(tribal icon Birsa Munda birth anniversary) पर उन्हें जगह-जगह श्रद्धांजलियां दी गईं। संसद भवन में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ एवं लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने संसद भवन परिसर में बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि अर्पित। इन्होंने कहा कि मातृभूमि के लिए प्रेम और उनका साहस सभी भारतीयों को प्रेरित करता रहेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को आइकॉनिक ट्राइबल लीडर बिरसा मुंडा को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि उनकी सरकार की विभिन्न योजनाओं के पीछे आदिवासी समुदाय की प्रेरणा रही है। एक रिकॉर्डेड वीडियो संबोधन में मोदी ने केंद्र सरकार के कई कल्याणकारी कार्यक्रमों का हवाला दिया और कहा कि करोड़ों आदिवासी परिवारों को इससे लाभ हुआ है और उनका जीवन आसान हो गया है। उन्होंने कहा कि आदिवासी स्वतंत्रता सेनानियों को समर्पित संग्रहालय उनके योगदान को मान्यता देने के लिए देश भर में बनाए जा रहे हैं। मोदी ने कहा कि उनकी सरकार ने मुंडा की जयंती को 'जनजाति गौरव दिवस' के रूप में घोषित किया था। मोदी ने कहा कि भारत को आदिवासी विरासत से सीख लेकर अपने भविष्य को आकार देना है और आदिवासी गौरव दिवस इसके लिए एक अवसर और माध्यम बनेगा। उन्होंने कहा कि आदिवासी विरासत पर गर्व व्यक्त करना और समुदाय के विकास का संकल्प 'पंच प्राण' की ऊर्जा का हिस्सा है, देश के लिए पांच प्रतिज्ञाएं उन्होंने अपने हालिया स्वतंत्रता दिवस के भाषण में रेखांकित की हैं। प्रधान मंत्री ने कहा कि मुंडा और कई अन्य आदिवासी नायकों के सपनों को पूरा करने के लिए देश आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि मुंडा न केवल स्वतंत्रता संग्राम के प्रतीक हैं बल्कि देश की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक ऊर्जा के भी प्रतीक हैं। मोदी ने मुंडा के अलावा अन्य प्रमुख आदिवासी क्रांतिकारियों में तिलका मांझी, सिद्धू और कान्हू और टाना भगत का नाम लिया और विदेशी शासकों के खिलाफ उनके संघर्ष को श्रद्धांजलि दी। आगे देखें कुछ तस्वीरें...

जानें इन 6 देशों में राष्ट्रपति शपथ ग्रहण को लेकर हैं क्या-क्या परंपराएं, एक जगह तो मिलती हैं ये 2 चीजें

Jul 25 2022, 12:57 PM IST
President Oath Taking Ceremony:द्रौपदी मुर्मू देश की 15वीं राष्ट्रपति बन गई हैं। उन्हें 25 जुलाई को संसद के सेंट्रल हॉल में चीफ जस्टिस एनवी रमना ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। बता दें कि भारत में राष्ट्रपति का चुनाव सीधे जनता द्वारा नहीं होता है। बल्कि जनता के चुने हुए प्रतिनिधि राष्ट्रपति को चुनते हैं। राष्ट्रपति को शपथ के बाद 21 तोपों की सलामी दी जाती है। बता दें कि भारत के राष्ट्रपति का कार्यकाल 5 साल होता है। भारत का राष्ट्रपति 25 जुलाई को ही शपथ लेता है और ये अब एक परंपरा बन चुकी है। लेकिन दुनिया के दूसरे देशों में राष्ट्रपति के शपथ ग्रहण को लेकर क्या-क्या परंपराए हैं, आइए जानते हैं।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बोलीं- शिक्षा प्राप्त करना मेरे लिए सपना था, देखें शपथ ग्रहण समारोह की खास तस्वीरें

Jul 25 2022, 11:14 AM IST
नई दिल्ली। द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को 15वीं राष्ट्रपति के रूप में शपथ ग्रहण किया। इसके बाद अपने संबोधन में मुर्मू ने कहा कि मेरे लिए प्रारंभिक शिक्षा प्राप्त करना भी सपने जैसा था। मैं कॉलेज जाने वाली अपने गांव की पहली व्यक्ति थी। मैं जनजातीय समाज से हूं। मुझे वार्ड पार्षद से लेकर राज्यपाल और राष्ट्रपति बनने का मौका मिला। लोकतंत्र की शक्ति ने मुझे यहां तक पहुंचाया है। यह लोकतंत्र की महानता है कि एक गरीब घर में पैदा हुई व्यक्ति सर्वोच्य पद तक पहुंची है। यह मेरी व्यक्तिगत उपलब्धी नहीं है यह प्रत्येक दलित की उपलब्धी है। यह मेरे लिए बहुत संतोष की बात है कि सदियों तक वंचित रहे गरीब और आदिवासी मुझमें अपना प्रतिबिम्ब देख सकते हैं। भारत में गरीब के सपने भी पूरे होते हैं। देखें खास तस्वीरें...

मोदी ने दी रामनाथ कोविंद को Farewell पार्टी:पहली बार पूरे देश, हर वर्ग-फील्ड को निमंत्रण-देखें डिनर की PICS

Jul 23 2022, 06:22 AM IST
नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी( Prime Minister Narendra Modi) ने शुक्रवार को निवर्तमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद( outgoing President Ram Nath Kovind) के लिए यहां रात्रि भोज(dinner) का आयोजन किया। इसमें केंद्रीय मंत्रिमंडल के सदस्य, विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री और अन्य विशिष्ट व्यक्ति शामिल हुए। नई राष्ट्रपति चुनी गईं द्रौपदी मुर्मू भी कोविंद के फेयरवेल डिनर में शामिल हुईं। कोविंद का कार्यकाल सोमवार(25 जुलाई) को समाप्त हो रहा है। फेयरवेल डिनर में देश के सभी हिस्सों से अच्छा प्रतिनिधित्व था। इसमें कई पद्म पुरस्कार विजेता और आदिवासी नेता शामिल हुए।

स्ट्रेचर पर लेटकर वोटिंग करने पहुंचे MLA, फोटो में देखें किन-किन CM ने राष्ट्रपति चुनाव में डाला वोट

Jul 18 2022, 01:20 PM IST
नई दिल्ली. देश मे अगले राष्ट्रपति के लिए सोमवार को वोटिंग हो रही है। एनडीए की तरफ से द्रौपदी मुर्मू कैंडिडेट हैं तो विपक्ष की तरफ से संयुक्त कांडिडेट के रूप में यशवंत सिंहा मैदान में हैं। राष्ट्रपति चुनाव के लिए सभी सांसद और विधायक वोट करते हैं। मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान और राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोटिंग की। वहीं, बिहार के सीतामढ़ी के विधायक मिथिलेश कुमार स्ट्रेचर पर लेटकर वोट डालने के लिए विधानसभा पहुंचें। आइए फोटो से देखते हैं कौन-कौन से राज्य के सीएम ने राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोट डाला।

राजेंद्र प्रसाद से कोविंद तक : भारत के सभी राष्ट्रपति के बारें में जानिए, कौन रहे अब तक सबसे लोक​प्रिय महामहिम

Jun 24 2022, 08:28 AM IST
करियर डेस्क : राष्ट्रपति चुनाव (Presidential Elections 2022) की जंग शुरू हो गई है और सबसे बड़ा सवाल जो है, वह यह कि देश का अगला राष्ट्रपति कौन बनेगा? विपक्ष की तरफ से पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा (Yashwant Sinha) को उम्मीदवार बनाया गया है तो राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) ने झारखंड की पूर्व राज्यपाल और आदिवासी समुदाय से आने वाली द्रौपदी मूर्मू (Draupadi Murmu) के नाम का ऐलान किया है। अब अगर मुर्मू चुनाव जीतकर राष्ट्रपति बनती हैं तो 25 जुलाई को उनका शपथ ग्रहण होगा। उस दिन उनकी उम्र 64 साल 35 दिन होगी। जो अब तक किसी भी राष्ट्रपति की सबसे कम उम्र होगी। फिलहाल अभी सबसे युवा राष्ट्रपति बनने का रिकॉर्ड नीलम संजीव रेड्डी (Neelam Sanjiva Reddy) के पास है। रेड्डी जब राष्ट्रपति बने थे, तब उनकी उम्र 64 साल दो महीने 6 दिन थी। जानिए भारत के सभी राष्ट्रपतियों की लिस्ट, किस उम्र में पद पर काबिज हुए, कब तक कार्यकाल रहा और क्या उपलब्धियां उनके नाम रहीं...