BMW सीई-04 एक Futuristic Electric Scooter की तरह नजर आता है। ये स्कूटर कुल दो वेरिएंट्स में उपलब्ध होगा, जिसमें स्टैंडर्ड और अवेंटगार्डे शामिल है। BMW Motorrad अपने पहले इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर पर काफी समय से काम कर रही है। अब इसका प्रोडक्शन शुरू हो गया है। जल्द ही ये स्कूटर सड़कों पर फर्राटा भरते नजर आएगा।