लॉकडाउन में अजब-गजब तरीके से शादियां हो रहीं हैं। जहां कोई बुलेट से अपनी दुल्हन को ले जाता दिखा तो किसी ने एक मीटर दूर से लकड़ी से वरमाला डालकर अपना जीवनसाथी चुना। लेकिन, मध्य प्रदेश में एक अनोखी शादी देखने को मिली, जिसकी चर्चा सोशल मीडिया पर खूब हो रही है।
कोरोना से बचाव के लिए जारी लॉकडाउन के पालन में पुलिस व मेडिकल टीम लगातार काम कर रही है। लेकिन सोशल डिस्टेंस का पालन करवाने पहुंची पुलिस पर लोगों द्वारा हमला किया जा रहा है। ताजा मामला बिहार के दरभंगा जिले का है।
वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक राजेंद्र कदम ने बतााया कि उल्हासनगर पुलिस ने सोमवार पूर्व पार्षद और शिवसेना नेता विजय सावंत एवं राजू इदानी के खिलाफ मामला दर्ज किया लेकिन अबतक किसी की गिरफ्तारी नहीं की गयी है।
अरविंद केजरीवाल ने कहा, 1548 लोग मरकज से निकाले गए हैं। 1107 लोगों को क्वॉरन्टीन किया गया है। उन्होंने कहा, इतने लोगों को एक जगह इकट्ठा नहीं होना चाहिए था। यह गलत है। मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारा बंद हैं।
अधिकारियों ने दोनों को 14 मार्च को पहुंचने के बाद घर में अलग रहने और बाहर नहीं निकलने का निर्देश दिया था, लेकिन दोनों बृहस्पतिवार को एक सार्वजनिक स्थान के आसपास घूमते नजर आये जिसके बाद स्थानीय ग्राम सचिव ने थाने में शिकायत दर्ज करायी।
मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी मुकेश कुमार की अदालत में सामाजिक कार्यकर्ता तमन्ना हाशमी ने शिकायत दर्ज कराई है। हाशमी ने अपनी शिकायत में कहा है कि मीडिया में आई खबरों के अनुसार हवाई अड्डों पर यात्रियों की सही तरीके से जांच नहीं की जा रही है और जांच करने वाले कर्मचारी दस्तानों और मास्क का प्रयोग नहीं कर रहे हैं।
अगर कनिका कोरोना पॉजिटिव पाई गईं थी तो इसकी सूचना जिलाधिकारी या फिर पुलिस कमिश्नर को क्यों नहीं दी गई। यदि ये जानकारी आलाधिकारियों को दी गई होती तो शायद कनिका का समय रहते आइसोलेशन करवाया गया होता और उन्हें किसी भी कार्यक्रम में शामिल होने से रोका जा सकता था।
कनिका लंदन से आने के बाद लखनऊ में 2 से 3 होली पार्टी में शामिल हुई थी, जिसके बाद यह आशंका जताई जा रही है कि उनके सम्पर्क में आए लोगों में कोरोना की पुष्टि हो सकती है। अब इस पूरे मामले पर पुलिस ने कनिका के खिलाफ लखनऊ के सरोजिनी नगर थाने में FIR दर्ज कर ली है।
इस हिंसा में 53 लोगों की मौत हुई थी जबकि करीब 200 लोग घायल हुए हैं। पुलिस की ओर से जारी बयान के मुताबिक शस्त्र कानून के तहत 48 मामले दर्ज किए गए हैं।
सीबीआई ने बागपत जिले के खेकड़ा थाने में दर्ज एफआईआर को अपनी एफआईआर का आधार बनाया है। एफआईआर में सुनील राठी को नामजद किया है। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने इस मामले में 25 फरवरी को सीबीआई से जांच कराए जाने का आदेश दिया था। इस आदेश के बाद अब सीबीआई ने मुकदमा दर्ज कर साक्ष्य संकलन की कार्रवाई शुरू कर दी है।