हिंदुस्तानी भाऊ इन दिनों चर्चा में हैं। उन्होंने एक नया वीडियो शेयर कर सेलेब्स का नाम बता दिया है। उन्होंने एकता कपूर और उनकी मां शोभा कपूर के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है। भाऊ ने खार पुलिस स्टेशन में ये केस दर्ज करवाया है। उनका आरोप है कि एकता ने अपनी एक वेब सीरीज में देश के जवान और उसकी वर्दी का मजाक बनाया है। उन्होंने कहा- एकता और उनकी मां शोभा को इंडियन आर्मी से माफी मांगनी चाहिए।