IMD के अनुसार, आजकल में उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पूर्वी गुजरात, विदर्भ के कुछ हिस्सों, मराठवाड़ा, कर्नाटक, तमिलनाडु, रायलसीमा, सिक्किम, असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
झारखंड और उड़ीसा सहित पश्चिम बंगाल के लिए सितंबर जबर्दस्त बारिश लेकर आया है। इन राज्यों के कई इलाके सूखे का शिकार थे, लेकिन भारी बारिश ने काफी हद तक पानी की कमी पूरी कर दी है। आगे भी भारी बारिश का अलर्ट है।
मौसम विभाग ने आजकल में आंध्र प्रदेश, ओडिशा,छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, केरल और तटीय कर्नाटक में कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना जताई है। इधर, सितंबर में भी अब तक दिल्ली और आसपास के इलाकों में मानसून गतिविधि मंद रही है।
सितंबर में भी दक्षिण-पश्चिम मानसूनी बारिश से डूबे बेंगलुरु को राहत मिली है। धीरे-धीरे पानी उतर रहा है। इस बीच मौसम विभाग ने कर्नाटक केरल, आंध्र प्रदेश के उत्तरी तट, ओडिशा में कहीं-कहीं भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। बाकी राज्यों में फिलहाल, भारी बारिश का खतरा नहीं है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग सितंबर अच्छी बारिश का पूर्वानुमान जता चुका था। इसी बीच आजकल में अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, लक्षद्वीप और केरल में मध्यम से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। कर्नाटक में भी भारी बारिश का अलर्ट है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आजकल में अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, तमिलनाडु के हिस्से, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और केरल में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक या दो स्थानों पर भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
लीजिए! कई राज्यों में हाहाकार मचाने और कुछ राज्यों को तरसाने के बाद दक्षिण पश्चिमी मानसून(south west monsoon) के विदाई की तारीख का ऐलान हो गया है। इस बीच मप्र, छग, कनार्टक और केरल में कहीं-कहीं भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
दक्षिण पश्चिम मानसून की सक्रियता से मराठवाड़ा, असम, सिक्किम, तेलंगाना, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश के निचले हिस्से सहित कई राज्यों में फिर से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। कुछ राज्यों में मध्यम बारिश होगी।
देश के कई राज्यों में एक बार फिर मानसून की एक्टिविटी तेज हो गई है। मौसम विभाग ने केरल में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़, मध्य महाराष्ट्र में मध्यम बारिश हो सकती है।
कई राज्यों में बाढ़ या उस जैसी स्थिति लाने वाले दक्षिण पश्चिमी मानसून की सक्रियता में थोड़ी कमी आई है। लिहाजा भारी बारिश पर फिलहाल ब्रेक लग गए हैं। हालांकि हल्की या मध्यम बारिश का दौर चलता रहेगा। आजकल में दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश आदि में हल्की-फुल्की बारिश की संभावना है।