फूलपुर विधानसभा के राजनीतिक समीकरणों की इस सीट पर हमेशा से समाजवादी पार्टी का बोलबाला रहा है। वर्तमान में इस सीट से भारतीय जनता पार्टी के अरुण कांत यादव विधायक हैं। इस सीट पर एक बार जेएनपी, तीन बार कांग्रेस, एक बार आईसीजे, एक बार बहुजन समाज पार्टी, एक बार जनता पार्टी, तीन बार समाजवादी पार्टी और एक बार भारतीय जनता पार्टी का कब्जा रहा है। बात यहां के मुद्दों की करें तो क्षेत्र की जर्जर सड़कें और बिजली की सुदृढ़ व्यवस्था यहां के प्रमुख मुद्दे हैं।