महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजों के साथ-साथ, देश के 18 राज्यों में हुए विधानसभा और लोकसभा उपचुनाव के नतीजे गुरुवार 24 अक्टूबर को आ गए। सुबह 8 बजे से 18 राज्यों की 51 विधानसभा और 2 लोकसभा सीटों पर भी वोटों की गिनती हुई। इन सीटों पर सोमवार को हुए उपचुनाव में करीब 56.84 फीसदी मतदान हुआ। भाजपा ने विधानसभा उपचुनाव में 17 सीटों पर जीत हासिल की वहीं इस उपचुनाव में कांग्रेस के खाते में 12 सीटे गई है। बात करें सपा की तो उत्तरप्रदेश में सपा को 3 सीटे मिली। इसके अलावा असदुद्दीन ओवैसी ने बिहार में पहली जीत दर्ज कराई।