'दुनिया संघर्ष कर रही, लेकिन भारत के किसानों ने प्रोडक्शन रिकॉर्ड तोड़ दिया', PM Modi ने क्या-क्या कहा?

Oct 16 2020, 07:35 AM IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कृषि एवं खाद्य संगठन(FAO) की 75वीं वर्षगांठ के मौके पर वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए 75 रुपए का स्मारक सिक्का जारी किया। साथ ही उन्होंने हाल ही में विकसित 8 फसलों की 17 जैव-संवर्धित किस्मों को भी राष्ट्र को समर्पित किया। उन्होंने कहा, भारत के हमारे किसान साथी- हमारे अन्नदाता, हमारे कृषि वैज्ञानिक, हमारे आंगनबाड़ी-आशा कार्यकर्ता, कुपोषण के खिलाफ आंदोलन का आधार हैं। इन सभी के प्रयासों से ही भारत कोरोना के इस संकटकाल में भी कुपोषण के खिलाफ मजबूत लड़ाई लड़ रहा है।