इस जीत के साथ ही मैरीकॉम ने अगले राउंड में जगह बना ली है। देश को मैरीकॉम से गोल्ड की उम्मीद है।
भारतीय महिला हॉकी टीम ने शुरुआत तो अच्छी की थी लेकिन नीदरलैंड की टीम ने शुरुआती मिनट में गोल दागकर भारत को दबाव में ला दिया।
विकास पहले ही दौर में हार कर टोक्यो ओलिंपिक-2020 से बाहर हो गए हैं। उन्हें जापान के खिलाड़ी ने 5-0 से मात दी। विकास इस पूरे मैच में संघर्ष करते दिखाई दिए।
भारत के सौरभ चौधरी ने टोक्यो ओलंपिक 2020 की 10 मीटर एयर पिस्टल क्वालिफिकेशन के फाइनल में जगह बनाई। हालांकि फाइनल्स में वो बाहर हो गए।
टोक्यो ओलंपिक 2020 के पुरुष हॉकी पूल-ए मैच में भारत ने जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की है। भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को 3-2 से हराया है।
मिश्रित तीरंदाजी प्रतियोगिता में भारतीय टीम ने चीनी ताइपे के खिलाफ 5-3 से जीत हासिल करते हुए 1/8 क्वालिफिकेशन हासिल कर लिया है। वहीं, महिला 10 मीटर एयर राइफल में भारतीय चुनौती खत्म हो गई।
पुरुष तीरंदाजी रैंकिंग राउंड का मुकाबला खत्म हो गया है। भारतीय तीरंदाजों में प्रवीण जाधव 656 अंक के साथ 31वें, अतनु दास 653 अंक के साथ 35वें और तरुणदीप 652 अंक के साथ 37वें स्थान पर आए।
टोक्यो ओलंपिक: भारतीय शटर बी साई प्रणीत ने टेनिस की दुनिया के नंबर एक नोवाक जोकोविच साथ फोटो शेयर की और इसे पिक्चर ऑफ द डे बताया।
टोक्यो ओलंपिक 2020 अपडेट: वेस्ट अफ्रीकी राज्य के खेल मंत्री ने घोषणा की कि कोविड -19 महामारी के कारण गिनी ने बुधवार को टोक्यो ओलंपिक से अपना नाम वपास ले लिया है। वहीं, 3 देशों के 3 एथलीट कोरोना पॉजिटिव पाए गए है।
टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा ने टोक्यो में मौजूद भारतीय दल के अधिकारियों से अपने पर्सनल कोच सन्यम परांजपे को मैच के दौरान साथ ले जाने की मांग की है।