रूस पूर्व सोवियत बेलारूस में संयुक्त सैन्य अभ्यास के साथ-साथ काला सागर में नौसैनिक अभ्यास कर रहा है। यूक्रेन के पास सैन्य गतिविधि में वृद्धि का हिस्सा है जिसने आसन्न आक्रमण की आशंकाओं को हवा दी है। रूस ने हमले की किसी भी योजना से इनकार किया है।
रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे तनाव के बीच अमेरिका ने यूक्रेन को हथियारों की आपूर्ति बढ़ा दी है। बुधवार को दो अमेरिकी सैन्य विमान हथियार लेकर यूक्रेन की राजधानी कीव पहुंचे। इनमें 80 टन से अधिक हथियार लोड थे।
रूस और यूक्रेन के बीच तनाव चरम पर है। अमेरिकी अधिकारियों ने आशंका जताई है कि रूस जल्द यूक्रेन पर आक्रमण कर सकता है। इस बीच तनाव कम करने की दिशा में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने पहल की है।
एक टीवी फुटेज में दिखाया गया है कि पास के शहर जसियोनका में G2A एरिना में अस्थायी आवास तैयार किया जा रहा है। पोलिश सैन्य प्रवक्ता ने कहा कि पूर्व ऐलान के अनुसार संयुक्त राज्य सेना के 82 वें एयरबोर्न डिवीजन से ब्रिगेड युद्ध समूह पोलैंड पहुंचे हैं।
यूक्रेन और रूस के बीच जारी तनाव(Russia Ukraine Conflict) कम होने का नाम नहीं ले रहा है। अमेरिका के चेतावनी कि रूस फरवरी में हमला कर सकता है, उसे देखते हुए यूक्रेन के आमजन भी लड़ाई की तैयारियां कर रहे हैं। उन्हें आर्मी ट्रेनिंग दे रही है।
यूक्रेन और रूस के बीच जारी तनाव(Russia Ukraine Conflict) सीजफायर पर रजामंदी के बावजूद बना हुआ है। अमेरिका ने अपने सैनिकों को हाईअलर्ट पर रखा हुआ है। रूस ने भी यूक्रेन की सीमा पर अपने करीब 106,000 सैनिक जमा कर रखे हैं।
युद्ध के मुहाने पर खड़े रूस और यूक्रेन (Russia Ukraine Conflict) को लेकर पेरिस में हुई पॉजिटिव बातचीत के बावजूद अमेरिका का रुख कड़ा होता जा रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने रूस के 27 डिप्लोमैट्स को देश छोड़ने का आदेश दिया है। साथ ही रूस की 85 हजार करोड़ की 'नॉर्ड स्ट्रीम 2' गैस पाइप लाइन को रोकने की चेतावनी दी है।
युद्ध के मुहाने पर खड़े रूस और यूक्रेन (Russia Ukraine Conflict) को लेकर एक पॉजिटिव खबर है। दोनों देशों के बीच टकराव टालने बुधवार को पेरिस में चली करीब 8 घंटे की मीटिंग के बाद दोनों देशों; खासकर रूस के तेवरों में कमी आई है। यानी दोनों देश सीजफायर के लिए राजी हो गए हैं।
रूस और यूक्रेन के बीच बढ़े तनाव के चलते भारतीय दूतावास ने यूक्रेन में मौजूद भारत के लोगों का रजिस्ट्रेशन शुरू किया है। भारत के लोगों से कहा गया है कि वे दूतावास की वेबसाइट पर मौजूद फॉर्म को भरें।
यूक्रेन के खिलाफ रूस द्वारा सैन्य कार्रवाई किए जाने की आशंका के मद्देनजर अमेरिकी रक्षा विभाग पेंटागन ने कहा है कि 8500 अमेरिकी सैनिक तैनाती के लिए हाई अलर्ट पर हैं।