दुती चंद 200 मीटर की हीट्स में हार गईं। वो इस रेस में आखिरी स्थान पर रहीं। दुती चंद ने अपनी वर्ल्ड रैंकिंग के दम पर टोक्यो के लिए क्वालिफाई किया था लेकिन यहां उन्हें सफलता नहीं मिली।
महिला हॉकी टीम क्वार्टर फाइनल खेलेगी। अगर वह जीत हासिल कर लेती है तो पहली बार ओलिंपिक के सेमीफाइनल में जगह बनाएगी।
भारत की ओर से दिलप्रीत सिंह ने 7वें मिनट में पहला फील्ड गोल किया। जबकि दूसरा गोल गुरजंत सिंह ने 16वें मिनट में किया।
पीवी सिंधु ने मैच में अच्छी शुरुआत की और चीन की खिलाड़ी के खिलाफ शुरुआत में ही बढ़त बना ली थी। सिंधु ने शुरू से ही आक्रामक खेल दिखाया। पहले गेम में सिंधु ने 21-13 से जीत हासिल की जबकि दूसरा गेम उन्होंने 21-15 से जीता।
टोक्यो ओलंपिक 2020 (Tokyo Olympics 2020) में भारतीय मुक्केबाज सतीश कुमार (Satish Kumar) रविवार को (91 किलोग्राम कैटेगिरी) क्वार्टर फाइनल मुकाबले में उज्बेकिस्तान के बखोडोर जलोलोवी (Bakhodor Jalolov) से भिडेंगे। लेकिन मैच से पहले उनके चेहरे पर 7 टांके आए हैं।
भारत का अगला मैच 1 अगस्त को होगा। भारत की तरफ से पहला गोल 12वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर हरमनप्रीत ने किया।
पीवी सिंधु ने क्वार्टर फाइनल में चौथी सीड जापान की अकाने यामागूची को 21-13, 22-20 से हरा दिया। यह मैच 56 मिनट तक चला।
महिला वेटलिफ्टिंग 49 किग्रा वर्ग में स्वर्ण पदक चीन की झिहुई होउ के पास रहेगा और मीराबाई चानू रजत पदक विजेता बनी रहेंगी, क्योंकि चीनी खिलाड़ी का डोप टेस्ट नहीं हुआ।
भारत की धाविका दुती चंद की मां ने चल रहे टोक्यो ओलंपिक में अपनी बेटी की सफलता की कामना करते हुए एक मंदिर में "शाश्वत दीपक" जलाया है।
टोक्यो ओलंपिक 2020 की महिला मुक्केबाजी के फ्लाईवेट वर्ग के प्रीक्वार्टर फाइनल मुकाबले में भारतीय मुक्केबाज एमसी मैरी कॉम को कोलंबिया की इंग्रिट वालेंसिया से 3-2 से हार का सामना करना पड़ा। इसके साथ ही मैरीकॉम के टोक्यो ओलंपिक 2020 का सफर खत्म हो गया है।