तालिबान ने यूएन ऑफिस में काम करनेवाली महिलाओं को हिजाब पहनने का आदेश दिया है। इसके लिए कहा गया है कि तालिबान के एक कर्मचारी यूएन ऑफिस के बाहर तैनात रहेंगे, जो ये देखेंगे कि महिलाओं ने हिजाब पहना है या नहीं।
रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध (Russia Ukraine War) को 13 मई को 79 दिन हो चले हैं। इस बीच संयुक्त राष्ट्र के अधिकारी ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन(Vladimir Putin) को चेतावनी दी है कि अगर यूक्रेन के बंदरगाह बंद रहे तो लाखों मर जाएंगे। रूस के पूर्ण पैमाने पर आक्रमण की शुरुआत के बाद से 6 मिलियन से अधिक यूक्रेनी शरणार्थी देश छोड़कर भाग गए हैं।
संयुक्त राष्ट्र ने आरोप लगाया कि राणा अय्यूब का न्यायिक उत्पीड़न किया जा रहा है। भारत ने पलटवार करते हुए यूएन से साफ शब्दों में कहा कि कोई भी कानून से ऊपर नहीं है।
आतंकवाद विरोधी समिति की खुली ब्रीफिंग के दौरान भारत के स्थायी प्रतिनिधि टी.एस. तिरुमूर्ति ने कहा कि अफगानिस्तान में तालिबान के सत्ता में आने से क्षेत्र के बाहर, विशेष रूप से अफ्रीका के कुछ हिस्सों में एक जटिल सुरक्षा खतरा पैदा हो गया है।
संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार प्रमुख मिशेल बाचेलेट ने लंबे समय से जातीय उइगरों के खिलाफ दुर्व्यवहार के आरोपों की जांच के लिए झिंजियांग तक पहुंच की मांग की है। इस मुद्दे ने बीजिंग और पश्चिम के बीच संबंधों में खटास पैदा कर दी है।
दस्तावेज़ में यह भी कहा गया है कि उत्तर कोरिया ने सरकारी राजस्व के एक महत्वपूर्ण स्रोत के रूप में, विशेष रूप से क्रिप्टोकरेंसी परिसंपत्तियों पर साइबर हमले का सहारा लिया। संयुक्त राष्ट्र के विशेषज्ञों ने पिछले साल अवैध परिष्कृत पेट्रोलियम आयात की गुणवत्ता में तेज वृद्धि दर्ज की है।
प्योंगयांग ने 2017 के बाद से अपनी सबसे शक्तिशाली मिसाइल को दागने सहित रिकॉर्ड सात हथियारों का परीक्षण करके वर्ष की शुरुआत की है। यह संदेश भी दिया गया है कि किम शासन लंबी दूरी या परमाणु परीक्षण को फिर से शुरू कर सकता है।
संयुक्त राष्ट्र(United Nations) में भारत ने एक बार फिर कश्मीर में आतंकवाद को लेकर पाकिस्तान पर कड़ा प्रहार किया। UN में भारत के स्थायी सदस्य आर मधुसूदन(R Madhusudan) ने पाकिस्तान से अवैध कब्जे वाले कश्मीर के सभी क्षेत्रों को खाली करने को कहा।
यमन में एक करोड़ 62 लाख लोग, यानी देश में आधी से अधिक आबादी, भरपेट भोजन ना मिल पाने से गम्भीर रूप से पीड़ित हैं। पांच वर्ष से कम उम्र के क़रीब 23 लाख बच्चों पर कुपोषण का जोखिम मंडरा रहा है।
तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद (Jabihullah Mujahid) ने कहा कि हम इसकी सराहना करते हैं। यह अफगानिस्तान की आर्थिक स्थिति में मदद कर सकता है। उन्होंने उम्मीद जताई कि अंतर्राष्ट्रीय समुदाय समूह से जुड़ी संस्थाओं पर लगाए गए आर्थिक और बैंकिंग प्रतिबंधों को हटाने में तेज करेगा।