बलात्कार का आरोपी नित्यानंद भारत का भगोड़ा है। उसने कैलाश नाम का अपना देश बनाया है। विजयप्रिया नित्यानंद (Vijayapriya Nithyananda) को संयुक्त राष्ट्र में कैलास देश का प्रतिनिधी बताकर तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है।
संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने अफगानिस्तान की पूर्व सांसद मुर्सल नबीजादा की हत्या की जांच की मांग की है, जिनकी रविवार को काबुल में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। तालिबान अब तक यह भी पता नहीं कर पाया है कि हत्यारे कौन थे, उनका मकसद क्या था?
संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने अरुणाचल प्रदेश के तवांग सेक्टर में भारत-चीन के सैनिकों के बीच हुई हिंसक झड़प के बाद मंगलवार(13 दिसंबर) को दोनों देशों से तनाव कम करने का आह्वान किया। इस संघर्ष में दोनों देशों के कुछ सैनिकों को मामूली चोटें आईं हैं।
संयुक्त राष्ट्र के अनुसार, 2030 के 134,000 हेक्टेयर के लक्ष्य के साथ अब तक 30,000 हेक्टेयर वनीकरण हो चुका है। इसके अलावा वर्ल्ड रेस्टोरेशन फ्लैगशिप्स में ट्रिनेशनल अटलांटिक फ़ॉरेस्ट पैक्ट शामिल है।
भारत दिसंबर महीने के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का अध्यक्ष बना है। संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने अध्यक्ष पद संभाल लिया है। उन्होंने कहा है कि लोकतंत्र पर क्या करना चाहिए यह भारत को बताने की जरूरत नहीं है।
श्रद्धा वालकर(जिसे वॉकर कहा जा रहा है) हत्याकांड सिर्फ भारत नहीं; दुनिया के कई देशों में चर्चा का विषय बन गया है। संयुक्त राष्ट्र(United Nations) तक इस मामले को लेकर शॉक्ड है। संयुक्त राष्ट्र प्रमुख एंतोनियो गुतारेस(Antonio Guterres) ने इसे लेकर चिंता जाहिर की है।
दिल्ली में यूएन मीट को संबोधित करते हुए भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि सोशल मीडिया के सहारे आतंकवादी और कट्टरपंथी समूह समाज में प्रोपेगंडा फैलाने का काम कर रहे हैं। जयशंकर ने कहा कि यह इंस्ट्रूमेंट उनके लिए टूलकिट बन गए हैं।
भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने पाकिस्तान को बेनकाब किया है। UN के आतंकवाद विरोधी पैनल की मीटिंग में उन्होंने कहा कि 26/11 हमलों के मास्टरमाइंड की रक्षा की जा रही है। उसे सजा नहीं मिली है।
भारत ने अमेरिका के सपोर्ट से संयुक्त राष्ट्र के 1267 प्रतिबंध व्यवस्था के तहत मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद के बेटे हाफिज तलहा सईद को संयुक्त राष्ट्र के ग्लोबल टेररिस्ट्स की लिस्ट में नामित करने का प्रस्ताव पेश किया
चीन ने लश्कर-ए-तैयबा के नेता कुख्यात आतंकवादी हाफिज तलह सईद को ग्लोबल टेरोरिस्ट की लिस्ट में शामिल होने से बचा लिया। 46 वर्षीय हाफिज तलहा सईद आतंकवादी समूह लश्कर का एक प्रमुख नेता है। उसके पिता हाफिज पर 26/11 के मुंबई आतंकी हमला कराने का आरोप है।