5 राज्यों के विस चुनाव पर सर्वेः UP, UK में फिर आ सकती है BJP, जानिए गोवा, पंजाब और मणिपुर के नतीजे

Oct 09 2021, 06:05 PM IST

यूपी (UP), पंजाब (Punjab) समेत देश के पांच राज्यों में अगले साल की शुरुआत में विधानसभा चुनाव (Assembly elections 2022) होने हैं। चुनावी राज्यों में राजनीतिक दल गुणा-भाग करने में लग गए हैं। इस बीच, C VOTER ने एक सर्वे किया है। इसमें चौंकाने वाले नतीजे सामने आए हैं। सर्वे के आंकड़ों के मुताबिक, 2022 के विधानसभा चुनाव में यूपी, उत्तराखंड और गोवा में बीजेपी बहुमत के करीब है। सर्वे में 98 हजार से ज्यादा लोगों ने हिस्सा लिया। ये सर्वे  4 सितंबर 2021 से 4 अक्टूबर के बीच किया गया है। इसमें मार्जिन ऑफ एरर प्लस माइनस तीन से प्लस माइनस पांच फीसदी है।