मौसम विभाग के अनुसार, देश में इस साल 6-7 प्रतिशत तक अधिक बारिश हुई है। यह देश के लिए लगातार चौथा वर्ष है, जब अच्छी मानसूनी बारिश हुई। मानसून की वापसी हो चुकी है, लेकिन पोस्ट मानसून के कारण कई राज्यों में फिर से बारिश का एक दौर शुरू होने की भविष्यवाणी की गई है।
कुछ दिनों की राहत के बाद एक बार फिर कुछ राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट है। IMD के अनुसार, पूर्वोत्तर उत्तर प्रदेश, बिहार, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों, सिक्किम, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, केरल आदि में भारी बारिश हो सकती है।
राज्य के कई जिलों में भारी बारिश के लिए येलो और ऑरेन्ज अलर्ट जारी किया गया है। कई जिलों में बारिश नहीं होने के कारण तापमान बढ़ गया है। कई जगहों पर बारिश के साथ-साथ तेज हवाएं चलने का अलर्ट भी जारी किया गया।
बारिश से प्रदेश में उमस का सितम बढ़ता जा रहा है। अधिकतम पारा भी प्रदेश में 42 डिग्री के पास पहुंच गया है। जो पूर्वी राजस्थान में अधिकतम धौलपुर में 40.6 डिग्री और पश्चिमी राजस्थान के गंगानगर में 41.8 डिग्री दर्ज हुआ।
जयपुर मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार राजस्थान के 11 जिलों में भारी बारिश होने की संभावना जताई है। इसको लेकर विभाग ने यलो और ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है। हालांकि इसके बाद भी गर्मी का असर बना हुआ है।
राजस्थान में मानसून ने दस्तक तो दे दी है लेकिन फिर भी कहीं छिटपुट तो कहीं न के बराबर बारिश है जिसके कारण गर्मी और उमस बनी हुई है। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर ने गुरुवार और शुक्रवार 1 जुलाई के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है..
मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी राजस्थान में बरसात 30 जून से शुरू हो सकती है। इस दौरान पाली, जोधपुर और नागौर जिले में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की गति की हवा के साथ इन जिलों में हल्की से मध्यम बरसात हो सकती है।
रिपोर्ट के अनुसार गुजरात के दक्षिण में पूर्वोत्तर अरब सागर के ऊपर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र विकसित हुआ है। एक और चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र दक्षिण पश्चिम राजस्थान के ऊपर निचले स्तरों पर बना हुआ है।
दक्षिण-पश्चिम मानसून(Southwest Monsoon) अपनी स्पीड से आगे बढ़ रहा है। IMD ने अगले 4-5 दिनों में पश्चिम बंगाल और सिक्किम के अलावा कई राज्यों में भारी बारिश की अलर्ट जारी किया है। दिल्ली में प्री मानसून बारिश से टेम्परेचर में कमी आई है। आइए जानते हैं कैसा रहने वाला है आजकल मे मौसम का मिजाज...
दक्षिण पश्चिम मानसून(southwest monsoon) धीरे-धीरे पूर्वोत्तर से मध्य और उत्तर भारत की ओर बढ़ गया है। इस बीच असम, मेघालय, त्रिपुरा, नागालैंड और अरुणाचल में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। पिछले दिनों सिर्फ हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश और बिहार में एक या दो स्थानों पर लू(heat wave)चली। बाकी राज्यों में अब लू का असर खत्म हो गया है।