दिल्ली-NCR में हवा की गुणवत्ता लगातार गिर रही है। वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) वर्तमान में नोएडा (UP) में 444 गंभीर श्रेणी में ,धीरपुर (दिल्ली) में 594 गंभीर श्रेणी में और गुरुग्राम (हरियाणा) में बहुत खराब श्रेणी में 391 है। दिल्ली का समग्र AQI मंगलवार(1 नवंबर) की सुबह 385 बहुत खराब श्रेणी में दर्ज किया गया।
चक्रवाती तूफान सितरंग(Sitrang) के निकलने के बाद अब मौसम सामान्य हो रहा है। सितरंग से भारत के असम में 1000 से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। तूफान का सबसे अधिक असर बांग्लादेश में दिखाई दिया। यहां 28 से अधिक लोग मारे गए हैं। लगभग 10,000 घर नष्ट हो गए हैं।
18 अक्टूबर के आसपास उत्तरी अंडमान सागर और आसपास के क्षेत्र में एक चक्रवाती परिसंचरण विकसित होने की उम्मीद है। यह पश्चिम उत्तर-पश्चिम दिशा में दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी की ओर बढ़ेगा और 20 अक्टूबर के आसपास कम दबाव का क्षेत्र बना सकता है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कहा है कि आजकल में दक्षिण केरल, लक्षद्वीप और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। वहीं, ठंड की दस्तक से पहले ही दिल्ली में हवा की क्वालिटी खराब होना शुरू हो गई है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आजकल में पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा, तेलंगाना, तमिलनाडु और पूर्वोत्तर भारत में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक या दो स्थानों पर भारी बारिश कर चेतावनी दी है।
मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, केरल और लक्षद्वीप में हल्की बारिश की संभावना है। लद्दाख, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा और गुजरात में छिटपुट बारिश देखी जा सकती है।
बेमौसम बारिश ने पूरे देश को भिंगोकर रख दिया है। मौसम विभाग ने कहा है कि आजकल में दक्षिण, पूर्व और पूर्वोत्तर भारत में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। साथ ही पूर्वोत्तर भारत और इसके आसपास के क्षेत्रों में स्थानीय रूप से भारी बारिश हो सकती है।
IMD के अनुसार, आजकल में उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पूर्वी गुजरात, विदर्भ के कुछ हिस्सों, मराठवाड़ा, कर्नाटक, तमिलनाडु, रायलसीमा, सिक्किम, असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
बीच मौसम विभाग ने आजकल में पश्चिम बंगाल, ओडिशा, बिहार, झारखंड और केरल हल्की से मध्यम बारिश उसके साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। पूर्वोत्तर भारत, बिहार, आंतरिक ओडिशा, झारखंड, कोंकण और गोवा और छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कहा है कि आजकल में मिजोरम, त्रिपुरा, मेघालय, गंगीय पश्चिम बंगाल, ओडिशा और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।