पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह कांग्रेस के दिग्गज नेताओं में रहे हैं। लेकिन नवजोत सिंह सिद्धू के साथ उनके विवाद के बाद पार्टी में मतभेद इतने गहराए कि उनको मुख्यमंत्री पद छोड़ना पड़ा था। सीएम पद छोड़ने के बाद अमरिंदर सिंह बागी हो गए। कांग्रेस को अलविदा कहते हुए अपनी नई पार्टी का ऐलान किया था।