कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर की बेटी सुरन्या अय्यर ने अयोध्या राम मंदिर के विरोध में व्रत रखा था। जब सोसायटी के लोगों को इसका पता चला तो वे नाराज हो गए। सोसायटी ने उन्हें माफी मांगने या घर खाली करने का नोटिस भेज दिया।
केंद्र ने अयोध्या से लेकर तिरुवनंतपुरम तक 30 ऐसे शहरों की पहचान की है जिसे 2026 तक भिक्षावृत्ति मुक्त करना है। इसके लिए SMILE नाम की योजना शुरू की गई है।
वाराणसी स्थित ज्ञानवापी मस्जिद की एएसआई सर्वे रिपोर्ट सार्वजनिक कर दी गई है। 800 से ज्यादा पन्नों की यह रिपोर्ट दोनों पक्षों को दी जा चुकी है। इस रिपोर्ट में ज्ञानवापी में कई बड़े और मजबूत साक्ष्य सामने आए हैं।
26 जनवरी 2024 को भारत ने अपना 75वां गणतंत्र दिवस मनाया। इस मौके पर भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अपने घर पर परिवार वालों के साथ स्वाधीनता का जश्न मनाया। इस दौरान उनका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
प्राण प्रतिष्ठा के बाद से अयोध्या में दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए दर्शन और आरती का शेड्यूल एक बार फिर से बदला गया है। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने नया शेड्यूल जारी किया है।
अयोध्या राम मंदिर में रामलला के विराजने के बाद गर्भगृह में 'बजरंगबली' भी पहुंच गए। जी हां, श्रद्धालुओं के लिए राम मंदिर के गर्भगृह को खोल दिया गया था। ऐसे में वहां एक बंदर भी घुस आया। श्रद्धालु बंदर को देखते ही जय बजरंगबली का नारा लगाने लगे।
अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न होने के बाद के बाद श्रद्धालुओं की अपरंपार भीड़ हो रही है। यह न सिर्फ उत्तर प्रदेश के खजाने को भरने वाला होगा बल्कि अयोध्या अब भारत का वेटिकन सिटी बनने की राह पर है।
भक्तों की भारी भीड़ को देखते हुए राम मंदिर में दर्शन के लिए नया टाइम टेबल जारी किया गया है। इसके अनुसार अब भक्त सुबह छह बजे से रात दस बजे तक श्रीराम लला के दर्शन कर पाएंगे।
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित श्री राम मंदिर परिसर से श्रीराम की जन्मभूमि अयोध्या में भण्डारे के संचालन के लिए कार्यकर्ताओं की टीम को झंडी दिखाकर अयोध्या के लिए रवाना किया।
BJP शासित राज्यों के 11 मुख्यमंत्री अपनी कैबिनेट के मंत्रियों के साथ प्रभु श्रीराम का दर्शन करने के लिए अयोध्या आएंगे। इसका प्लान फाइनल हो गया है।