Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या में 22 जनवरी को श्री राम मंदिर का भव्य शुभारंभ होने वाला है। इस मौके पर शामिल होने के लिए कई सेलिब्रिटीज को भी न्योता मिला है। रामायण में लक्ष्मण का रोल करने वाले सुनील लहरी को भी अब न्योता मिल गया है।
55 वर्षीय धनंजय मूलरूप से मध्य प्रदेश के जबलपुर के रहने वाले हैं। इस वक्त वह नागपुर रहते हैं। वो 800 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर नागपुर से अयोध्या जा रहे हैं। प्रतिदिन 40 से 50 किलोमीटर पैदल चलते हैं। वह 22 जनवरी के पहले अयोध्या पहुंचना चाहते हैं।
एक भक्त ने अयोध्या राम मंदिर में स्पेशल साड़ी चढ़ाने के लिए अपने पूरे जीवन की कमाई खर्च कर दी है। रेशम की इस साड़ी में जय श्री राम नाम लिखा है। जिसे तैयार करने में भी रोज 10 घंटे का समय दिया है। आईये जानते हैं इस साड़ी की और खासीयत क्या है।
22 जनवरी को भारत के लिए ऐतिहासिक दिन है। क्योंकि इस दिन करोड़ों लोगों के आराध्य भगवान श्रीराम अपने मंदिर यानि अयोध्या में विराजमान होने वाले हैं। इस मौके पर राजस्थान की भाजपा सरकार ने विशेष उपहार भेजा है।
अयोध्या के उत्तर प्रदेश परिवहन निगन में हर समय रोडवेज बस सेवा शुरू करने का निर्णय लिया है। हर समय श्रद्धालुओं को रोडवेज बस अयोध्या जाने के लिए मिल जाएगी। बस में राम भजन भी बजते रहेंगे।
अयोध्या में श्रीराम मंदिर में लगने वाले दरवाजों पर बेहतरीन नक्काशी की गई है। दरवाजों पर हाथी, कमल सहित कई पौराणिक चित्र उकेरे गए हैं।
अयोध्या में भगवान श्रीराम मंदिर के भव्य प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर देशभर में खासा उत्साह है। इस भव्य आयोजन में शामिल होने के लिए राजस्थान से एक 10 साल के बच्चे ने अनोखे तरीके से यात्रा शुरू की है।
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने श्रीराम मंदिर का बेहद मनमोहक वीडियो जारी किया है। मंदिरों को दीयों की रोशनी रोशन कर वीडियो बनाया गया है। वीडियो को खूब शेयर किया जा रहा है।
हनुमान मूवी के प्रोड्यूसर ने ऐलान किाय है कि बेचे गए प्रत्येक टिकट से एक निश्चित राशि राम मंदिर के निर्माण के लिए दान की जाएगी। वहीं साउथ सुपरस्टार चिरंजीवी ने ऐलान किया है कि वे राम मंदिर उद्धाटन में पूरी फैमिली के साथ शिरकत करेंगे।
Ayodhya Ram Mandir Bhajan: 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में राम मंदिर का उद्घाटन होगा। इस कार्यक्रम में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई बड़ी हस्तियां शामिल होंगी। पूरे देश को इस दिन का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार है।