सद्गुरु ने कहा किा देश में राम का अनुष्ठान हो रहा है। समाज के हर वर्ग को इसमें शामिल होना चाहिए। यही रामराज्य है।
केरल के प्रसिद्ध पद्मनाभस्वामी मंदिर की तरफ से अयोध्या राम मंदिर को ओनाविलू गिफ्ट किया जाएगा। 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम आयोजित किया जाना है।
22 जनवरी को अयोध्या राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम से पहले सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की जा रही है। अब राम मंदिर और राम नगरी में एंटी-टेररिस्ट कमांडोज को भी तैनात किया गया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्तमान में केरल की दो दिवसीय यात्रा पर हैं। वह इस सप्ताह के अंत में भव्य अभिषेक (प्राण प्रतिष्ठा) समारोह के लिए अयोध्या जाएंगे।
राम मंदिर (Ayodhya Ram Mandir) में बुधवार को रामलला की प्रतीकात्मक मूर्ति के साथ शोभा यात्रा निकाली गई। चांदी की मूर्ति को डोली में रखा गया। डोली को पीले और लाल गेंदे के फूलों और गुलाब के फूलों से सजाया गया।
अयोध्या राम मंदिर का उद्घाटन को लेकर राम नगरी में तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। राम मंदिर के भक्तों की ओर से देश भर से भेंट आ रही है। अब हैदराबाद में रामलला के भोग के लिए 1265 किलो का लड्डू बनाया गया है जो अयोध्या भेजा जा रहा है।
22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के दौरान जैन समाज भी दीपावली मनाएगा। चूंकि जैन धर्म भी मर्यादा पुरषोत्तम राम को सिद्ध पुरुष मानता है। इसलिए देशभर के जैन समाजजन इस दिन अपने घर आंगन सजाएंगे।
अयोध्या राम मंदिर उद्घाटन में कुछ ही दिन शेष रह गए हैं। अयोध्या नगरी के लिए भक्तों का आना शुरू हो गया है। इनमें कुछ अनोखे श्रद्धालुओं का भी आगमन हो रहा है। आगरा से पैदल ही दो दोस्त अयोध्या के लिए निकले हैं। इनमें एक हिन्दू तो दूसरा मुस्लिम है।
कलश यात्रा राम मंदिर पहुंची गई है। अब मंदिर में राम लला की मू्र्ति की स्थापना होगी। राम लला की नई मूर्ति अधिक भारी होने के चलते 10 किलो की चांदी की मूर्ति घुमाई गई।
अयोध्या जाने पर किसी तरह की कोई परेशानी न आए, इसके लिए एक खास ऐप लॉन्च किया गया है। इस ऐप पर 22 भाषाओं में राम नगरी की हर जानकारी है। इस ऐप से आप होटल और ऑनलाइन पार्किंग की बुकिंग भी कर सकते हैं।