अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम आज यानी 22 जनवरी को संपन्न हुआ। अब 23 जनवरी से आम लोग भी राम लला के दर्शन कर सकेंगे। आज अयोध्या में अभिजीत मुहूर्त पर रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा की गई।
रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के लिए अब कुछ ही क्षण बचे हुए है। देश भर में दिवाली जैसा माहौल है। साथ ही दुनिया भर में रामलला के स्वागत किया जा रहा है। नेपाल के जनकपुर में जानकी मंदिर को दुल्हन की तरह सजाया गया है।
अयोध्या राम मंदिर में रामलला की मूर्ति दोपहर में स्थापित की जाएगी, वहीं लाइव कवरेज सुबह से ही शुरू हो जाएगी। Ram Mandir Pran Pratishtha समारोह को लाइव टेलीकास्ट यहां देखें।
अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राम नगरी पहुंच चुके हैं। पीएम मोदी का हवाई जहाज जब अयोध्या के आसमान पर उड़ा तो भगवान राम के नगर का अलौकिक नजारा दिखा।
अयोध्या में आज भव्य राम मंदिर का उद्घाटन हो रहा है, ऐसे में कई सिलेब्रिटीज वहां पहुंच रहे हैं। इस बीच भारतीय बैडमिंटन स्टार सानिया नेहवाल भी वहां पहुंची।
अयोध्या राम मंदिर रामलला प्राण प्रतिष्ठा का जश्न देश ही नहीं विदेशों में भी मनाया जा रहा है। अमेरिका, ब्रिटेन में कार रैलियां निकाली गईं। डिजिटल ट्रक पर पर राम, सीता, लक्ष्मण और हनुमान की तस्वीरों के साथ राम की जीवन कहानी के वीडियो चले।
अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के लिए साधू-संतों का आना सुबह से ही जारी है। देश के सैकड़ों प्रतिष्ठित लोग पहले ही अयोध्या पहुंच चुके हैं। बहुत सारे लोग सुबह-सुबह राम नगरी के लिए निकले हैं।
Ram Mandir Ayodhya: अयोध्या आज दुल्हन की तरह सज-धज कर तैयार है। हर आंख को अपने प्यारे राम लला के आने का इंतजार है। राम लला प्राण प्रतिष्ठा समारोह की शुरूआत मंगल ध्वनि से होगी और शुभ मुहूर्त में राम लला विराजमान होंगे।
अयोध्या में होने जा रहे प्राण प्रतिष्ठा की धूम सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में हैं। जहां भी हिंदू समुदाय के लोग हैं, वे इस ऐतिहासिक घड़ी को अपने ही अंदाज में सेलिब्रेट कर रहे हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या में आयोजित प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के लिए सुबह करीब 10 बजकर 30 मिनट पर अयोध्या पहुंच जाएंगे और यहां पर 5 घंटे व्यतीत करगें।