तमिलनाडु के कोयम्बटूर की कमलतल 2019 में 'इडली वाली अम्मा' के रूप में मशहूर हो गईं। करीब 80 साल की यह महिला सिर्फ 1 रुपया में लोगों को इडली देती थीं। देश के जाने-माने उद्योगपति आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) ने तब ट्वीट करके इस महिला को अपना घर और काम करने के लिए जगह देने का वायदा किया था।
सैम कुरेन ने हार के बाद उन्होंने ट्वीट किया था कि, “बहुत कुछ सीखा, बेहतरीन श्रृंखला। भारत के लिए बधाई।” उनके इस ट्वीट पर आनंद महिंद्रा ने उनकी हार से प्रभावित होकर लिखा कि “यदि आप वीरता, विनम्रता और अनुग्रह की परिभाषा खोज रहे हैं …”।
सूचना प्रोद्योगिकी कंपनी टेक महिंद्रा ने सोमवार को घोषणा की कि यह लीग फ्रेंचाइजी आधार पर खेली जाएगी। पांच बार विश्व चैंपियन और भारतीय शतरंज ग्रैंडमास्टर विश्वनाथन मेंटर, सलाहकार की अहम भूमिका निभाएंगे।
कामयाब बिजनेसमैन आनंद महिंद्रा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। दुनियाभर में क्या-क्या नया और रोचक हो रहा है, उन्हें सबकी खबर होती है। महिंद्रा ने एक फोटो शेयर किया है। यह एक जुगाड़ की बाइक का है। उनके इस ट्वीट पर जबर्दस्त प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं।
कोरोना के कारण लगे लॉकडाउन की वजह से देश में पिछले साल 22 मार्च से ही मुंबई लोकल की रफ़्तार थमी हुई थी। हालांकि, अब महीनों बाद इसकी शुरुआत की गई। मुंबई लोकल को वहां की जान कहा जाता है। ज्यादातर लोग इसी का इस्तेमाल करते हैं।
कोरोनावायरस महामारी और लॉकडाउन में गरीबों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। इसमें कुछ ऐसे लोग सामने आए, जिन्होंने अपनी सारी जमा पूंजी लगा कर दूसरों की मदद की। ऐसे ही लोगों में मुंबई की मिर्जा शेख और उनके पति भी हैं।
ग्लोबल टाइम्स के एडिटर हू शिजिन ने भारत पर तंज कसा था। लेकिन महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने उसकी बोलती बंद कर दी। हू शिजिन ने एक ट्वीट में तंज़ कसते हुए लिखा कि चीन के लोग भारतीय उत्पादों को बैन भी करना चाहें तो उनके पास कोई ही विकल्प नही हैं।
आनंद महिंद्रा ने ट्विटर पर इसकी वीडियो शेयर की। साथ ही उन्होंने लिखा, देश के लोगों में परिस्थितियों के अनुसार खुद को ढाल लेने की अद्भुत क्षमता है। उनकी ये क्षमता देख मैं हमेशा हैरान रह जाता हूं।"
महिंद्रा ने कोरोना वायरस अब तक की सबसे भयावह आपदाओं में एक बताते हुए गुरुवार को सभी कर्मचारियों से कहा कि वे लॉकडाउन में निजी व पेशेवर तौर पर खुद को भविष्य के लिये तैयार करें
कोरोना वायरस के बढ़ते कहर के बीच देश के उद्योगपतियों ने मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाया है। महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने अपने रेजार्ट्स मरीजों के लिए खोल दिए हैं। इसके साथ ही उन्होंने आर्थिक मदद का ऐलान किया है। इसके साथ ही वेदांता ग्रुप के चीफ ने भी 100 करोड़ रुपए देने का ऐलान किया है।