कृषि कानूनों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन पर केंद्रीय मंत्री वीके सिंह ने बड़ा खवाल खड़ा किया है। उन्होंने कहा, तस्वीरों में कई लोग किसान नहीं दिखते हैं। जो भी किसानों के हित में है, वह उनके लिए किया गया है। वे किसान नहीं हैं, जिन्हें कृषि कानूनों से समस्या है। वे अन्य लोग हैं। इसमें विपक्ष के साथ-साथ उन लोगों का हाथ है, जिन्हें कमीशन मिलता है।