दिल्ली हिंसा: किसान आंदोलन में फूट, 2 संगठनों ने खुद को किया अलग, उखड़ने लगे टेंट, पुलिस ने कहा-शर्त तोड़ी

Jan 27 2021, 04:17 PM IST

किसान आंदोलन की आड़ में दिल्ली में हिंसा फैलाने के बाद पुलिस ने NOC का उल्लंघन करने वाले सभी नेताओं पर FIR दर्ज कर ली है। इनमें किसान नेता राकेश टिकैत, स्वराज इंडिया के संस्थापक योगेंद्र यादव सहित डॉ. दर्शनपाल, जोगिंदर सिंह, बूटा सिंह, बलबीर सिंह राजेवाल और राजेंद्र सिंह का नाम भी शामिल हैं। उधर, कृषि कानूनों के खिलाफ INLD के विधायक अभय सिंह चौटाला ने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया है। वहीं, भाजपा नेता कपिल मिश्रा ने 30 मार्च को तिरंगा मार्च निकालने का ऐलान किया है। इसी बीच आंदोलन में फूट पड़ गई है।

किसान आंदोलन: टिकैत और योगेंद्र यादव पर FIR, 200 उपद्रवी अरेस्ट, कैंसल हो सकता है संसद मार्च

Jan 27 2021, 01:35 PM IST

गणतंत्र दिवस के मौके पर किसान आंदोलन के दौरान हुई हिंसा के बाद दिल्ली पुलिस ने 22 लोगों पर एफआईआर दर्ज की है। इनमें टिकैत और योगेंद्र यादव भी शामिल हैं। इस मामले में 200 लोगों को अरेस्ट किया गया है। इन्हें सार्वजनिक सम्पत्ति को नुकसान पहुंचाने और पुलिस पर हमला करने का दोषी माना गया है। हिंसा के पीछे खालिस्तान समर्थकों को हाथ माना जा रहा है। वहीं, किसान नेताओं ने इस मामले से पल्ला झाड़ लिया है। इस बीच किसान संगठनों के 1 फरवरी को बजट के दिन संसद तक मार्च पर संशय खड़ा हो गया है। माना जा रहा है कि इसे रद्द किया जा सकता है।