कोरोना वायरस का गामा वेरिएंट रूस में मिला है। ये सबसे पहले ब्राजील में खोजा गया था। रूस में कोरोनो वायरस के मामलों में वृद्धि हो रही है। अधिकारियों ने इसके लिए डेल्टा वेरिएंट और वैक्सीनेशन की कम स्पीड को दोषी ठहराया।
कोविड -19 महामारी की संभावित तीसरी लहर को देखते हुए हरियाणा में होने वाले 'खेलो इंडिया यूथ गेम्स, 2021' को स्थगित करने का निर्णय लिया जा रहा है। अब ये गेम फरवरी 2022 में आयोजित किए जाएंगे।
देश में पिछले 24 घंटे में करीब 10000 केस बढ़ गए। बीते दिन 44 हजार के करीब मामले सामने आए हैं। वहीं, मौतें भी 930 हुईं, जबकि 5 जुलाई को यही आंकड़ा 552 था। इस बीच WHO ने डेल्टा वेरिएंट को लेकर सतर्क रहने को कहा है।
देश में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर लगातार कमजोर होती जा रही है। पिछले 24 घंटे में सिर्फ 34 हजार केस मिले हैं। इस दौरान 552 लोगों की मौत हुई, जबकि 51 हजार रिकवर हुए। इस बीच SBI की रिपोर्ट ने दावा किया है कि अगस्त में कोरोना की तीसरी लहर आ सकती है।
नीति आयोग के सदस्य डॉक्टर वीके पॉल ने जोर देकर कहा, हम तब तक सुरक्षित नहीं हैं जब तक पूरा देश सुरक्षित नहीं है। लेकिन उन्होंने ऐसा बयान क्यों दिया। आइए जानने की कोशिश करते हैं।
एसबीआई की रिपोर्ट में ये भी बताया गया है कि भारत में दूसरी लहर 7 मई को चरम पर थी। दूसरी लहर अप्रैल में भारत में आई और मई में चरम पर पहुंच गई, जिससे दिल्ली, महाराष्ट्र, केरल और अन्य राज्यों के हजारों परिवार को प्रभावित किया।
जेईई मेन 2021 के मई और जून सत्र की स्थगित परीक्षाएं जुलाई और अगस्त में आयोजित की जा सकती हैं। वहीं, नीट यूजी 2021 परीक्षा के लिए आवेदन फॉर्म भी अभी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी नहीं किए गए हैं।
डॉक्टर गुलेरिया ने कहा, वैक्सीन पूरा होने तक हमें आक्रामक तरीके से काम करना होगा। हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि पूरे देश में लॉकडाउन लगाने से महामारी पर कंट्रोल नहीं मिलेगा, क्योंकि इससे आर्थिक गतिविधियां प्रभावित होंगी।
इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च(ICMR) ने एक स्टडी की है। इसमें बताया गया है कि कोरोना की दूसरी लहर गर्भवती महिलाओं और नवजात बच्चों की मांओं के लिए अधिक खतरनाक है। ICMR ने इससे बचने इन महिलाओं के वैक्सीनेशन पर जोर दिया है।
बुधवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने तीसरी लहर को लेकर वीडियो प्रेस कॉन्फ्रेंस की। जिसमें उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार 5,000 हेल्थ अस्टिटेंट तैयार करने की एक बहुत महत्त्वाकांक्षी योजना बनाई है। यह हेल्थ अस्टिटेंट डॉक्टर और नर्स के अस्टिटेंट के रूप में काम करेंगे।