उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने इस महामारी पर काफी हद तक नियंत्रित कर रखा है। योगी सरकार की मजबूत व्यूह रचना का ही कमाल है कि कोरोना को रोकने के मामले में उत्तर प्रदेश ने ब्रिटेन को ही पीछे छोड़ दिया है।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक रिकॉर्ड दर्ज किया है। वह बिना कैबिनेट के सबसे लंबे समय तक सरकार चलाने वाले सीएम बन गए हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड कर्नाटक के येदियुरप्पा के नाम था।
बिहार के आठ और मरीजों ने कोरोना को मात दे दी है। ये सभी मरीज पटना के एनएमसीएच में एडमिट थे। लगातार तीसरी रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद इन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया।
यह तस्वीर भारतीय महिलाओं की ताकत को दिखाती है। 28 साल की यह लेडी फूड डिपार्टमेंट में जॉब करती है। कोरोना के संकट में गर्भवती होने के बावजूद इसने छुट्टी लेना सही नहीं समझा। इनकी ड्यूटी किराना दुकानदारों की चेकिंग के लिए लगाई गई है। ये रोज 100 दुकानों पर जाकर रेट आदि चेक करती हैं। इनकी मुस्तैदी के चलते गड़बड़ी की गुंजाइश नहीं बची है।
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर शक्तिकांत दास ने कोरोना वायरस के चलते संकट से जूझ रही भारतीय अर्थव्यवस्था को लेकर जानकारी दी। उन्होंने कहा, कोरोना के चलते दुनिया को 9 ट्रिलियन डॉलर का नुकसान होने की आशंका है जो कि कई विकसित देशों की अर्थव्यवस्था के बराबर है।
भारत में लॉकडाउन के बावजूद कोरोना वायरस के संक्रमण के मामले बढ़ते जा रहे हैं। अब तक 13663 लोग संक्रमित पाए गए हैं। वही, 450 लोगों की मौत हो चुकी है। भारत में अब तक 1793 मरीज ठीक हुए हैं। वहीं, 11420 का अभी भी इलाज चल रहा है।
हार्वर्ड साइंटिस्ट्स की यह स्टडी ऐसे समय पर सामने आई है जब दुनिया इस महामारी के चलते लगाए गए सख्त लॉकडाउन में नरमी बरतने पर विचार कर रहा है। शोधकर्ता स्टीफन किसलर ने कहा कि हमने कोविड-19 वैक्सीन, मौसम बदलने के साथ बीमारी बढ़ने की शंका, इंसान के शरीर में कोरोना वायरस के खिलाफ शरीर में उत्पन्न हुई प्रतिरोधक क्षमताओं आदि को ध्यान में रखते हुए इसका अनुमान लगाया है।
सायलो 69 साल के थे और उन्हें अस्थमा और डायबिटीज की भी बीमारी थी। सायलो के अलावा उनके परिवार के 6 और लोग भी पॉजिटिव पाए गए हैं। जिनमें दो बच्चे भी शामिल हैं।
फिरोजाबाद में मुहल्ले को सेनेटाइज कर रहे नगर निगम कर्मियों पर हमला किया गया है। नगर निगम कर्मियों की तहरीर पर पुलिस ने इलाके के ही चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने दबिश देकर तीन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जबकि चौथे फरार आरोपी की तलाश में पुलिस लगी हुई है।