राहुल गांधी ने कोरोना वायरस को लेकर सरकार पर गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा, स्टाक मार्केट में जो आज हुआ, जो कल हुआ लाखों लोगों का नुकसान हुआ, अर्थव्यवस्था की जो हालत है वो सबको दिख रही है।
सत्तरह मार्च के परेड को स्थगित करने से दुनियाभर में कोरोना वायरस संक्रमण के चलते समाप्त किये जाने वाले कार्यक्रमों और छुट्टियों की श्रृंखला बढ़ गयी है। शिकागो, बॉस्टन और आयरलैंड की राजधानी डबलिन में भी सेंट पैट्रिक डे परेड स्थगित किया जा चुका है।
ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने करीब 18 अरब ऑस्ट्रेलियाई डॉलर यानी 11 अरब डॉलर अमेरिकी डॉलर के पैकेज की घोषणा की। यह ऑस्ट्रेलिया के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के एक प्रतिशत के बराबर है।
चीन के हुबेई प्रोविन्स के वुहान शहर से शुरू हुआ कोरोना वायरस का कहर अब दुनिया के 100 देशों में फैल गया है। दिन-ब-दिन इसके मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। इस वायरस से एशिया और यूरोप के देश तो बुरी तरह प्रभावित हैं ही, अमेरिका में भी इसका संक्रमण फैल गया है। अगर कोरोना वायरस के प्रसार को नियंत्रित नहीं किया, तो जल्दी ही पूरी दुनिया में लॉकडाउन की स्थिति बन सकती है।
राम गोविंद चौधरी ने दावा किया कि महोबा जिले में अब तक हजारों किसान आत्महत्या कर चुके हैं। उन्होंने भाजपा पर ''लाशों पर राजनीति'' करने का आरोप लगाते हुए कहा कि जो काम इन्होंने गुजरात में किया था वही काम दिल्ली में भी पिछले दिनों यही दिखाई दिया।
अमेरिका में इस वायरस के प्रकोप ने 37 लोगों की जान ले ली है और 1,300 से ज्यादा संक्रमित हैं। व्हाइट हाउस के अपने ओवल ऑफिस से टीवी पर राष्ट्र को संबोधित करते हुए ट्रंप ने कहा कि नए नियम शुक्रवार आधी रात से प्रभाव में आएंगे और कई स्क्रीनिंग से गुजरने के बाद अमेरिकियों को अपने देश लौटने की छूट होगी।
सप्ताह के चौथे दिन गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत एक बार फिर बड़ी गिरावट के साथ हुई है। गिरावट का ये सिलसिला बढ़ता ही जा रहा है। सुबह 11 बजे के बाद सेंसेक्स 2650 अंक तो निफ्टी 750 अंक तक गिर गया।
कोरोना वायरस का खतरा लगातार बढ़ता ही जा रहा है। दुनिया के 100 देश इस वायरस की चपेट में आ गए हैं, वहीं भारत में भी कोरोना वायरस संक्रमण के 69 मामले सामने आ चुके हैं।
राज ठाकरे ने कहा कि सरकारी दलों को पहले इस संक्रमण से होने वाली मृत्यु दर का पता लगाना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रतिबंध लगाए जाने से लोगों में खौफ पैदा हो रहा है।
अब फ्रांस, जर्मनी व स्पेन के नागरिकों को भी नेपाल के रास्ते भारत प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। बता दें कि इसके पहले कोरोना संक्रमण के मद्देनजर चीन, कोरिया, ईरान, जापान व इटली के नागरिकों का भारत प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया गया था।