पंजाब में पहली बार शपथ ग्रहण समारोह राजभवन में नहीं हो रहा है। बल्कि स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह के गांव खटकर कलां गांव में आयोजित हाेने जा रहा है। यहां जोर-शो से तैयारियां की जा रही हैं।
भगवंत मान इस वक्त दिल्ली में हैं। 16 मार्च को उनका शपथ ग्रहण समारोह है। भगवंत मान शहीद भगत सिंह के गांव में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। इस बार के पंजाब विधानसभा चुनाव (Punjab Chunav 2022) में आम आदमी पार्टी ने 117 में से 92 सीट पर जीत हासिल की है।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मुरीद तो बहुत लोग हैं जो उनके कार्यों से खुश हैं और उन्हें फिर से सीएम बनते देखना चाहते हैं। इसके लिए उन्हें बंपर वोट भी दिया और बहुमत से भारतीय जनता पार्टी की वापसी हुई। साथ ही उनके गढ़ गोरखपुर में एक ऐसा फैन है जो सीएम योगी के शपथ ग्रहण तक उपवास रखा है।
सत्रहवीं विधानसभा के भंग होने तथा योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे देने के बाद नई सरकार के गठन की कवायद शुरू हो गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के गुजरात दौरे की वजह से सीएम योगी व प्रदेश के भाजपा के नेताओं का दिल्ली दौरा दो दिन टल गया था। मोदी और शाह शनिवार शाम दिल्ली लौट आए। अब योगी और प्रदेश भाजपा के नेता रविवार को दिल्ली जा रहे हैं।
योगी दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात करेंगे। बताया जा रहा है यूपी में शपथ ग्रहण कार्यक्रम के लिए बीजेपी संगठन ने कुछ तारीखों को केंद्रीय नेतृत्व के पास भेजा है। इस सम्बन्ध में नई दिल्ली में बैठक हुई जिसमें शपथ ग्रहण की तारीख पर अंतिम मोहर लगाई जाएगी।
भाजपा की नई सरकार के मंत्रिमंडल की सूची पर मोहर दिल्ली में लगेगी। ऐसे में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, डिप्टी सीएम केशव मौर्य और साथ ही कई अन्य बड़े नेता शुक्रवार को दिल्ली पहुंच सकते हैं।
उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव(uttarakhand assembly elections 2022) के लिए वोटिंग से 2 दिन पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी(Pushkar Singh Dhami) ने समान नागरिक संहिता ( Uniform Civil Code) के लिए ड्राफ्ट तैयार करने का ऐलान किया है। यह घोषणा ऐसे वक्त में भी की गई है, जब कर्नाटक से उठा हिजाब का विवाद देशभर में फैलता जा रहा है।
यूपी चुनाव से पहले नेताओं का पाला बदलने का सिलसिला जारी है। नेताओं को भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने सदस्यता दिलाई। सिधौली सीट से 2012 में विधायक रहे मनीष समाजवादी पार्टी की पूर्व सांसद सुशीला सरोज के दामाद हैं।
अफगानिस्तान क्रिकेट टीम (Afghanistan Cricket Team) का जिम्बाब्वे (Zimbabwe) का दौरा एक बार फिर से स्थगित हो गया है।
पाकिस्तान सुपर लीग (Pakistan Super League) से जुड़े 3 खिलाड़ियों और 5 सहयोगी स्टाफ के सदस्य कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।