कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार लखनऊ पहुंचे जेपी नड्डा

Jul 05 2019, 07:45 PM IST

भाजपा का कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद पहली  बार प्रदेश अध्यक्ष जे.पी नड्डा दो दिन के लिए अपने लखनऊ आवास पर पहुचें। वह यहाँ भाजपा प्रदेश मुख्यालय में आयोजित, प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक में 12 विधानसभा क्षेत्रों में उप चुनाव, सदस्यता अभियान, संगठन और सरकार के कामकाज सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा करेंगे। नड्डा अपनी  इस बैठक के दौरान, उत्तर प्रदेश के नए अध्यक्ष पर भी मुहर लगा सकते हैं।  हालांकि ,अभी उनके आने को लेकर कईं अटकलें लगायीं जा रहीं हैं। वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय के मंत्री बनने के बाद से ही कयास लगाए जा रहे हैं कि जल्द ही  भाजपा को नया  उत्तर प्रदेश अध्यक्ष मिल सकता है।