जेपी नड्डा ने कहा कि कोविड-19 के समय दुनिया ने भारत की तारीफ की। आज स्पेन व फ्रांस जैसे बड़े- बड़े देश असहाय हो गए हैं। लेकिन, पीएम मोदी ने सही समय पर लॉकडाउन लगाकर देश की जनता को बचाया।भारत प्रतिदिन 15 लाख कोरोना टेस्ट कर रहा है। यहां से 150 देशों को दवाई दी जा रही है। यह भारत की ताकत है। लॉकडाउन के दौरान 80 करोड़ जनता के लिए चावल, दाल व गेहूं की व्यवस्था की गई।